Home बाड़मेर खारा ग्राम सेवा सहकारी समिति में सभी सदस्य निर्विरोध निर्वाचित

खारा ग्राम सेवा सहकारी समिति में सभी सदस्य निर्विरोध निर्वाचित

बाङमेर l डिजिटल डेस्क । 30 नवंबर ।  जिले की खारा ग्राम सेवा सहकारी समिति के संचालक मण्डल का निर्वाचन बुधवार को निर्वाचन अधिकारी भूरसिंह के देखरेख मे सम्पन्न हुए। मुख्य व्यवस्थापक हरीराम चौधरी ने बताया कि बुधवार को नामांकन पत्र भरे गए। सभी 12 वार्डो से प्रत्येक वार्ड से एक- एक आवेदन ही मिला। इसके चलते सभी सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए। वार्ड नम्बर एक से रामकिशन, वार्ड नम्बर दो से निहालखां, वार्ड नम्बर तीन से किशनलाल, वार्ड नम्बर चार से श्रीमती सन्तोष चौधरी, वार्ड नम्बर पांच से श्री जेताराम, वार्ड नम्बर 6 से श्री काछबाराम, वार्ड नम्बर 7 से श्री अगरसिंह, वार्ड नम्बर 8 से श्री हेमसिंह, वार्ड नम्बर 9 से श्री चेतनराम, वार्ड नम्बर 10 से श्री हरीराम, वार्ड नम्बर 11 से श्रीमती भगवती, वार्ड नम्बर 12 से श्री बलवीर सिंह,सदस्य चुने गए। इस मौके पर सरपंच चेतनराम, समिति अध्यक्ष पन्नाराम विश्नोई, सवाईसिह, वीरसिह, शैतानसिह, गोकलसिह ङाऊकिया, दौलतसिह, जामतसिह, रामलाल, हेमाराम, हुकमाराम, रूपाराम, जसवंताराम, नानगाराम, रेमतसिह, अर्जुनसिह, सागसिह, मेघसिह, तालिब खा गंगाला सहित गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!