Home बाड़मेर किसानों को उचित दरों पर उपलब्ध होगे कृषि यंत्र

किसानों को उचित दरों पर उपलब्ध होगे कृषि यंत्र

छीत्तर का पार जीएसएस में कस्टम हायरिंग केंद्र का शुंभारभ

बाड़मेर । डिजिटल डेस्क I 1 अगस्त I राज्य सरकार की ओर से किसानों को उचित दरों पर कृषि यंत्र किराए पर उपलब्ध कराने के लिए जीएसएस और केवीएसएस में कस्टम हायरिंग केन्द्र स्िापित किए जा रहें है। जिसके क्रम में जिले की छीत्तर का पार ग्राम सेवा सहकारी समिति में कस्टम हायरिंग योजना के तहत आज टैक्ट्रर एवं अन्य कृषि उपकरणों की खरीद की गई है। समिति व्यवस्थापक शेराराम भाटिया ने बताया कि कस्टम हायरिंग योजना में छीत्तर का पार जीएसएस में स्वीकृत केंद्र के माध्यम से किसानों को बाजार दर से कम मूल्य पर कृषि यंत्रों की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। इस दौरान समिति अध्यक्ष मोहनलाल गोदारा, सीसीबी प्रबंध निदेशक जितेन्द्र कुमार गोदारा, अधिशाषी अधिकारी हरीराम पूनिया व बीसीसीबी वरिष्ठ प्रबंधक अमराराम चौधरी मौजूद थे।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!