Home राज्य वन एवं पर्यावरण मंत्री चौधरी चार दिवसीय जिले की यात्रा पर रहेंगे

वन एवं पर्यावरण मंत्री चौधरी चार दिवसीय जिले की यात्रा पर रहेंगे

नव क्रमोन्नत विद्यालयों के उद्घाटन समेत विभिन्न कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे

बाड़मेर, 30 दिसम्बर। वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग मंत्री हेमाराम चौधरी शुक्रवार 31 दिसम्बर को बाड़मेर आएंगे। अपनी चार दिवसीय जिले की यात्रा के दौरान वे विभिन्न स्थानों पर नव क्रमोन्नत विद्यालयों के उद्घाटन समेत विभिन्न कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वन एवं पर्यावरण मंत्री चौधरी शुक्रवार 31 दिसम्बर को जोधपुर से प्रातः 9 बजे प्रस्थान कर सायं 4 बजे बाड़मेर पहुंचेगे। वे 31 दिसम्बर एवं एक जनवरी को गुडामालानी विधानसभा का दौरा करेंगे एवं विभिन्न समारोहों में सम्मिलित होंगे तथा रात्रि विश्राम सर्किट हाउस बाड़मेर में करेंगे।
वन एवं पर्यावरण मंत्री चौधरी रविवार 2 जनवरी को प्रातः 10.30 बजे नव क्रमोन्नत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भागभरे की बेरी, दोपहर 12 बजे नव क्रमोन्नत राजकीय माध्यमिक विद्यालय बूल, दोपहर 2 बजे नव क्रमोन्नत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भारते की बेरी, सायं 4 बजे एसवीएम इंगलिश मिडियम स्कूल एवं एमआर मेमोरियल कॉलेज धोरीमना का उद्घाटन करेंगे तथा रात्रि विश्राम सर्किट हाउस बाड़मेर में करेंगे। चौधरी सोमवार 3 जनवरी को प्रातः 10.30 बजे नव क्रमोन्नत राजकीय माध्यमिक विद्यालय खरड, दोपहर 12 बजे नव क्रमोन्नत राजकीय माध्यमिक विद्यालय सीलगण, दोपहर 2 बजे नव क्रमोन्नत राजकीय माध्यमिक विद्यालय सनावडा कला एवं सायं 4 बजे नव क्रमोन्नत राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय खारोड़ी का उद्घाटन करने के बाद सायं 6 बजे बाड़मेर से जोधपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!