Home | cooperative | राज्य | सहकारी कर्मचारी संघ के नवनिर्वाचित ब्लॉक अध्यक्ष चुने गए बाबुलाल विश्नोई का किया गया स्वागत

सहकारी कर्मचारी संघ के नवनिर्वाचित ब्लॉक अध्यक्ष चुने गए बाबुलाल विश्नोई का किया गया स्वागत

02 787 e1673615154384
Babulal Vishnoi, newly elected block president of Cooperative Employees Union, was welcomed

जालोर । डिजिटल डेस्क I 13 जनवरी I केन्द्रीय सहकारी बैंक परिसर में राजस्थान सहकारी कर्मचारी संघ जिला इकाई जालोर ब्लॉक सांचौर (Rajasthan Cooperative Employees Union District Unit Jalore Block Sanchore) की एक बैठक का आयोजन शुक्रवार को किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से संगठन की पुरानी कार्यकारिणी को भंग करते हुए संगठन की नई कार्यकारिणी के गठन पर विचार किया गया। शाखा सांचौर अंतर्गत संचालित ग्राम सेवा सहकारी समिति (जीएसएस) के व्यवस्थापक, सहायक व्यवस्थापक की उपस्थिति में चुनाव पर्यवेक्षक लक्ष्मणराम पुरोहित व चुनाव प्रभारी लुम्बाराम चौधरी की देखरेख में सांचौर ब्लॉक कार्यकारिणी की सर्वसम्मति से ब्लॉक अध्यक्ष बाबुलाल विश्नोई चुने गए।

02 788 e1673615238302
बैठक में नवनिर्वाचित अध्यक्ष बाबुलाल विश्नोई ने अपने संगठन के हित में तन मन धन से सहयोग का आश्वासन दिया। बैठक को संबोधित करते हुए अध्यक्ष ने कहा व्यवस्थापक, सहायक व्यवस्थापक सेल्समैन के मान सम्मान एवं उनके हितों अधिकारों को दिलाने के लिए वह सदैव प्रयासरत रहेंगे। बैठक में नए पदाधिकारियों का माल्यार्पण करके उनका स्वागत किया । इस दौरान जीवराज देवासी, जोगाराम देवासी, पूनमाराम विश्नोई, बिजलाराम देवासी सहित पैक्स कर्मचारी मौजूद रहें ।

सांचौर ब्लॉक की नई कार्यकारिणी का गठन 

चुनाव पर्यवेक्षक लक्ष्मणराम पुरोहित ने बताया कि ब्लॉक कार्यकारिणी मे उपाध्यक्ष पद पर जैरुपाराम देवासी, महामंत्री पद पर नागजीराम चौधरी, कोषाध्यक्ष पद पर दशरथकुमार एवं मदनसिंह राजपुत, गजेन्द्रसिंह राजपुत, पोकराराम विश्नोई, सेधाराम मेघवाल, हरचन्दराम देवासी, वगताराम चौधरी, वासुदेव पुरोहित, भगराज विश्नोई ब्लॉक कार्यकारिणी सदस्य चुने गए ।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!