Home | cooperative | जयपुर | सहकारी समितियों में आयोजित होंगे जागरूकता शिविर

सहकारी समितियों में आयोजित होंगे जागरूकता शिविर

02 1607 e1724577829370
File Photo

जयपुर । डिजिटल डेस्क | 25 अगस्त | सहकारिता विचारों के बारे में सहकारी समिति सदस्यों को जागरुक करने का संकल्प राष्ट्रीय सहकारी प्रशिक्षण परिषद् नई दिल्ली ने लिया हैं, इसके लिए सहकारी प्रबंध संस्थान जयपुर के निदेशक डॉ. आर. के. शर्मा की ओर से पत्र के जरिए राजस्थान की सर्वश्रेष्ठ सहकारी समितियों में शामिल पलसाना सहकारी समिति के निवर्तमान व्यवस्थापक महादेवसिंह ऐचरा को स्केलिंग अप ऑफ ट्रेनिंग प्रोग्राम के तहत सीकर, नीम का थाना, राजसमंद नागौर एवं दूदू जिलों में सहकारिता के बारे में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने का कहा गया है। इस दौरान इन जिलों की ग्राम सेवा सहकारी समितियों एवं जिला दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति के सदस्यों को सहकारिता मंत्रालय द्वारा प्रारम्भ की गई प्रमुख पहलों, नई सहकारिता नीति, बहुउद्देशीय सहकारिता कानून, सहकारिता के समक्ष चुनौतियां एवं समाधान, सहकार से समृद्धि, सहकारी संस्थाओं के संगठनात्मक ढांचे की गतिविधियों एवं शर्तों से अवगत करवाया जाएगा ।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!