Home | cooperative | जालोर | सहायक रजिस्ट्रार भाटी ने संभाला विशेष लेखा परीक्षक का पदभार

सहायक रजिस्ट्रार भाटी ने संभाला विशेष लेखा परीक्षक का पदभार

Mahendra Singh Bhati
File Photo – Assistant Registrar of Cooperative Services Mahendra Singh Bhati

जालोर । डिजिटल डेस्क I 21 अक्टूबर I जिले में विशेष लेखा परीक्षक, सहकारी समितियां के पद पर शुक्रवार को सहकारिता सेवा के सहायक रजिस्ट्रार (Assistant Registrar of Cooperative Services) महेन्द्रसिंह भाटी ने कार्यभार ग्रहण किया। महेन्द्रसिंह भाटी बतौर निरीक्षक, विशेष लेखा परीक्षक, सहकारी समितियां जालोर (Special Auditor, Cooperative Societies Jalore) में पदस्थ के दौरान विभागीय पदोन्नति से सहायक रजिस्ट्रार के पद पर पदोन्नत होने के पश्चात देर रात सहकारिता विभाग के संयुक्त शासन सचिव नारायणसिंह (Narayan Singh, joint government secretary of the cooperative department) ने एक तबादला सूची जारी कर भाटी को विशेष लेखा परीक्षक, सहकारी समितियां जालोर में श्रीमति सुलोचना देवी मीणा के स्थान पर पदस्थापन किया।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!