Home | जालोर | ग्राम सेवा सहकारी समितियों के मुख्य कार्यकारी पद की स्क्रीनिंग के लिए आवेदन मांगे

ग्राम सेवा सहकारी समितियों के मुख्य कार्यकारी पद की स्क्रीनिंग के लिए आवेदन मांगे

जालोर 22 मई । वैश्विक महामारी कोरोना का संकटकाल जहां जारी हैं वहीं दूसरी तरफ संकट के बीच स्क्रीनिंग चयन कमेटी का दौर भी जारी हैं । केन्द्रीय सहकारी बैंक द्वारा पैक्स और लैम्पस के मुख्य कार्यकारी पद के लिए पात्रता धारित कर्मचारी के नियमितिकरण की अनुशंसा करने हेतु स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक प्रस्तावित किए जानें के क्रम में जिले की कृषी ऋणदात्री सहकारी समितियों में कार्यरत कार्मिको से स्क्रीनिंग हेतु आवेदन आमंत्रित किये गये हैं ।
जिसमें बताया कि स्क्रीनिंग के लिए जिला स्तरीय चयन कमेटी की आयोजित बैठकें दिनांक 2 जुन 2010 व 5 अक्टुम्बर 2018 को सम्पन्न के बाद वचिंत रहें समिति व्यवस्थापक / सहायक व्यवस्थापकों का नियमितिकरण किया जाना प्रस्तावित के सन्दर्भ में बैंक द्वारा 15 मई को शाखा प्रबन्धक, सहायक अधिशाषी अधिकारी, ऋण पर्यवेक्षक जेसीसीबी की समस्त शाखाओं को पत्र भेज कर निर्देशित करते हुए कहा कि स्क्रीनिंग से वंचित, मुख्य कार्यकारी के पद पर कार्यरत कार्मिक, जो स्क्रीनिंग द्वारा नियमितिकरण से वंचित पात्रता रखतें हैं उनको निर्धारित प्रारुप में सूचना संकलित कर 7 दिवस में कैडर अनुभाग अनिवार्य रुप से हल्का सहायक अधिषाशी अधिकारी/ऋण पर्यवेक्षक के माध्यम से प्रधान कार्यालय में देना होगा।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!