Home | cooperative | बाड़मेर | ऑल राजस्थान को-ऑपरेटिव बैंक एम्पलॉइज यूनियन एवं ऑफिसर्स एसोसिएशन यूनिट बाड़मेर का वार्षिक अधिवेशन संपन्न

ऑल राजस्थान को-ऑपरेटिव बैंक एम्पलॉइज यूनियन एवं ऑफिसर्स एसोसिएशन यूनिट बाड़मेर का वार्षिक अधिवेशन संपन्न

सार 

Barmer : वार्षिक अधिवेशन में जिला यूनिट की नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन, ऑल राजस्थान को-ऑपरेटिव बैंक एम्पलॉइज यूनियन बाड़मेर के अध्यक्ष बने दीपेन्द्र सिंह एवं ऑफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष बने भीखाराम बिश्नोई

WhatsApp Image 2025 11 04 at 18.07.01

विस्तार 

बाड़मेर । डिजिटल डेस्क | 4 नवंबर | जिले में ऑल राजस्थान को-ऑपरेटिव बैंक एम्पलॉइज यूनियन एवं ऑल राजस्थान को-ऑपरेटिव बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन यूनिट बाड़मेर का संयुक्त वार्षिक अधिवेशन उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ । इसमें संगठन के कार्यो की समीक्षा, भावी कार्ययोजना, बैंक कार्मिकों के हितार्थ अनेक मुद्दो पर विस्तृत चर्चा की गई । साथ ही, यूनियन एवं एसोसिएशन की नवीन जिला यूनिट कार्यकारिणी का गठन भी सर्वसम्मति से किया गया । जिसमें यूनियन अध्यक्ष पद पर दीपेन्द्र सिंह एवं सचिव पद पर गौरव पारीक, कोषाध्यक्ष पद पर हितेंद्रसिंह तथा एसोसिएशन अध्यक्ष के पद पर भीखाराम बिश्नोई एवं सचिव पद पर विक्रमसिंह, कोषाध्यक्ष पद पर लक्ष्मी मीणा को सर्वसम्मति से निर्वाचित किया गया ।

02 544645

जिसके पश्चात, नवगठित जिला यूनिट कार्यकारिणी ने संगठन की एकता, पारदर्शिता एवं कार्मिकों के सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया । इस दौरान बाड़मेर एवं बालोतरा जिले में बाड़मेर केंद्रीय सहकारी बैंक के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहें ।

amerasuraj
सहकार नेता एवं संगठन महासचिव सूरज भान सिंह आमेरा

बाड़मेर यूनिट के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए बाड़मेर सीसीबी के संस्थागत हित, बैंक कार्मिक हित एवं सहकारी साख आंदोलन संगठन की मजबूती के लिए सामूहिक एकता, जागरूकता, अनुशासन और जिम्मेदारी से सक्रियता बढ़ाने का आह्वान करता हूँ । साथ ही, विश्वास जताता हूँ कि यूनियन एवं एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी ‘सहकारिता में सहकार’ भाव के साथ कर्मचारी-अधिकारी की एकता एवं समन्वयन से बाड़मेर सीसीबी की आर्थिक मजबूती, पारदर्शिता, लाभप्रदता के गौरव को पुनर्स्थापित करेंगे । इसके अलावा, जिले के पैक्स, किसानो, बैंक ग्राहको को बेहतर बैंकिंग सेवा उपलब्ध करवाने का प्रयास करेंगे ।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!