Home | cooperative | जयपुर | अनिल विश्नोई को मिला अतिरिक्त रजिस्ट्रार सहकारी समितियां खंड जोधपुर का अतिरिक्त कार्यभार

अनिल विश्नोई को मिला अतिरिक्त रजिस्ट्रार सहकारी समितियां खंड जोधपुर का अतिरिक्त कार्यभार

rajeev gandhi sarkari bhavan jodhpur 3499203

WhatsApp Image 2024 02 23 at 08.12.23 e1749196573976
जोधपुर सीसीबी  प्रबंध निदेशक अनिल विश्नोई

जयपुर । डिजिटल डेस्क | 6 जून | राजस्थान सहकारिता सेवा (Rcs) के संयुक्त रजिस्ट्रार स्तर के अधिकारी शुद्धोधन उज्जवल वर्तमान में अतिरिक्त रजिस्ट्रार सहकारी समितियां खण्ड जोधपुर में पदस्थ हैं, उन्हें अपनी सेवा के 33 दिवस के उपार्जित अवकाश (P.L.) की स्वीकृति मिली हैं । इस संबंध में सहकारिता विभाग संयुक्त शासन सचिव (Joint Secretary) दिनेश कुमार जांगिड़ की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, उज्जवल को 33 दिवस उपार्जित अवकाश 26 मई से लेकर 27 जून की स्वीकृति मिली हैं, इस दौरान अतिरिक्त रजिस्ट्रार सहकारी समितियां खंड जोधपुर का अतिरिक्त कार्यभार जोधपुर सीसीबी में प्रबंध निदेशक पद पर पदस्थ अनिल विश्नोई को सौंपा गया हैं, साथ ही उज्जवल के अवकाश से लौटने तक अतिरिक्त कार्यभार संपादित करने के निर्देश दिए गए है |

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!