Home | cooperative | जालोर | कृषि मंत्री किरोड़ीलाल मीणा ने सांचौर में खाद बीज फैक्ट्रियों व गोदामों का किया औचक निरीक्षण

कृषि मंत्री किरोड़ीलाल मीणा ने सांचौर में खाद बीज फैक्ट्रियों व गोदामों का किया औचक निरीक्षण

सार 

Sanchore : कृषि मंत्री ने नियम विरुद्ध व्यापार करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने तथा खाद-बीज के सैंपल लेकर जांच रिपोर्ट पेश करने के लिए विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए

227203 HomePage 3644ab97 2386 48e2 b8d7 724cb30bf8c8

विस्तार 

जालोर 12 नवम्बर। राज्य के कृषि मंत्री किरोड़ीलाल मीणा ने बुधवार को सांचौर स्थित 1 कीटनाशी फैक्ट्री व 4 खाद गोदामों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि गोदामों में अवैध रूप से 15 हजार से अधिक यूरिया एवं अन्य उर्वरकों के बैग्स अनधिकृत रूप से स्टोर किए जा रहे थे जिनकी गुणवत्ता जांचने के लिए 10 से अधिक नमूने लिए गए हैं। दस्तावेजों की जांच के उपरांत दोषियों के विरूद्ध कानूनी कार्यवाही की जायेगी।
निरीक्षण के दौरान कृषि मंत्री ने नियम विरुद्ध व्यापार करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने तथा खाद-बीज के सैंपल लेकर जांच रिपोर्ट पेश करने के लिए विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए । साथ ही उन्होंने अवैध गोदामों व ब्लैक मार्केटिंग पर प्रभावी कार्यवाही करते हुए रोक लगाने की बात कही। 
इस दौरान उन्होंने उपस्थित मीडियाकर्मियों से बातचीत करते हुए कहा कि सरकार पर्याप्त मात्रा में किसानों के लिए यूरिया पहुँचाने का कार्य कर रही है किन्तु ब्लैक मार्केटिंग के कारण किसानों को पूरा लाभ नहीं मिल पा रहा है इसकी प्रभावी रोकथाम एवं निगरानी के लिए विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। किसानों के हितों से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर छोड़ा नहीं जाएगा। वे किसानों के हित के लिए सदैव प्रतिबद्ध है।
227203 Image 0b3df503 805d 4860 9d27 5f563c4999f6

सायला क्षेत्र के अनार उत्पादकों व किसानों से की मुलाकात

राज्य के कृषि मंत्री किरोड़ीलाल मीणा ने सायला क्षेत्र के अनार उत्पादकों सहित स्थानीय किसानों से मुलाकात कर उनकी समस्याएँ सुनकर संबंधित कृषि अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने किसानों के फसल बीमा के बकाया भुगतान सहित विभिन्न समस्याएँ सुनते हुए विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि किसानों से बातचीत करते हुए कहा कि वे किसान हित के लिए हर स्तर पर प्रयासरत है।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!