Home | राज्य | प्रेस काउंसिल (प्रेस परिषद)/‘भारतीय प्रेस परिषद‘ (प्रेस कांउसिल ऑफ इंडिया) के अनुचित उपयोग पर रोक के सम्बंध में एडवाईजरी जारी

प्रेस काउंसिल (प्रेस परिषद)/‘भारतीय प्रेस परिषद‘ (प्रेस कांउसिल ऑफ इंडिया) के अनुचित उपयोग पर रोक के सम्बंध में एडवाईजरी जारी

सार

BharatPur: एडवाईजरी अनुसार प्रेस काउंसिल (प्रेस परिषद)/‘भारतीय प्रेस परिषद‘ (प्रेस कांउसिल ऑफ इंडिया) सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय का एक वैधानिक निकाय है जिसकी स्थापना प्रेस परिषद अधिनियम 1978 के तहत प्रेस की स्वतंत्रता को संरक्षित करने और भारत में समाचार पत्र और समाचार ऐजेन्सियों के मानकों को बनाये रखने और उनमें सुधार के उद्देश्यों के साथ की गई थी।

Press Council of India a

विस्तार

भरतपुर, 06 नवम्बर। प्रेस काउंसिल (प्रेस परिषद)/‘भारतीय प्रेस परिषद‘ (प्रेस कांउसिल ऑफ इंडिया) नाम के अनुचित उपयोग पर रोक लगाने के सम्बंध में राज्य सरकार की ओर से एडवाईजरी जारी की गई है। आयुक्त एवं संयुक्त शासन सचिव सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग सुनील शर्मा ने बताया कि प्रेस संगठनों द्वारा प्रेस काउंसिल (प्रेस परिषद)/‘भारतीय प्रेस परिषद‘ (प्रेस कांउसिल ऑफ इंडिया) नाम के अनुचित उपयोग के उदाहरण सामने आने पर इस सम्बंध में एडवाईजरी जारी की गई है। उन्होंने बताया कि जारी एडवाईजरी अनुसार प्रेस काउंसिल (प्रेस परिषद)/‘भारतीय प्रेस परिषद‘ (प्रेस कांउसिल ऑफ इंडिया) सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय का एक वैधानिक निकाय है जिसकी स्थापना प्रेस परिषद अधिनियम 1978 के तहत प्रेस की स्वतंत्रता को संरक्षित करने और भारत में समाचार पत्र और समाचार ऐजेन्सियों के मानकों को बनाये रखने और उनमें सुधार के उद्देश्यों के साथ की गई थी।
प्रेस परिषद का सचिवालय सूचना भवन, सीजीओ कॉम्पलेक्स लोधी रोड नई दिल्ली में स्थित है इसकी न तो कोई राज्य शाखा है और न ही इसकी ओर से कार्य करने के लिए समान या मिलते-जुलते नाम से किसी अन्य निकाय को अधिकृत/गठित किया गया है। बिना केन्द्र सरकार की अनुमति के किसी अन्य संगठन द्वारा ‘प्रेस परिषद (प्रेस परिषद)‘ शब्द का उपयोग करना ‘प्रतीक और नाम (अनुचित उपयोग निवारण) अधिनियम, 1950‘ की धार 3 (पप) का उल्लंघन है।
जारी एडवाईजरी में जिला कलक्टर को निर्देशित किया गया है कि यदि कोई स्थानीय और सरकारी संगठन/निकाय प्रेस काउंसिल (प्रेस परिषद)/‘भारतीय प्रेस परिषद‘ (प्रेस कांउसिल ऑफ इंडिया) नाम का अनुचित उपयोग करेंगे तो उनके पंजीकरण को निषेध किया जाये अथवा उसमें सुधार किया जाये।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!