Home | cooperative | जयपुर | सहकारिता विभाग जोधपुर खंड के अतिरिक्त रजिस्ट्रार एपीओ, विभाग में आदेश बना चर्चा का विषय

सहकारिता विभाग जोधपुर खंड के अतिरिक्त रजिस्ट्रार एपीओ, विभाग में आदेश बना चर्चा का विषय

सार 

Jaipur : अतिरिक्त रजिस्ट्रार सहकारी समितियां खंड जोधपुर का पद अतिरिक्त कार्यभार के हवाले, शुद्धोधन उज्जवल को सहकारिता विभाग ने आज सुबह आदेश जारी कर किया एपीओ

rajeev gandhi sarkari bhavan jodhpur 3499203जोधपुर स्थित सहकार भवन (File Photo MKM News Rajasthan)

विस्तार 

जयपुर । डिजिटल डेस्क । 13 अक्टूबर । सहकारिता विभाग (Cooperative Department) ने सोमवार सुबह एक आदेश जारी कर अतिरिक्त रजिस्ट्रार सहकारी समितियां खंड जोधपुर के पद पर पदस्थ सहकारिता सेवा के अधिकारी (Rcs) शुद्धोधन उज्जवल को एपीओ कर दिया । यह आदेश सहकारिता गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है। एपीओ आदेश में कारणों का खुलासा नहीं होने से कयासबाजी का दौर चलता रहा।

सहकारिता विभाग के संयुक्त शासन सचिव (joint secretary) प्रहलाद सहाय नागा ने आज एक आदेश जारी कर सहकारिता सेवा के अधिकारी शुद्धोधन उज्जवल को अग्रिम आदेश तक आदेशों की प्रतीक्षा (एपीओ) में कर अपनी उपस्थिती सहकारिता विभाग पंजीयक (Registrar) कार्यालय जयपुर में देने निर्देश जारी किए हैं ।

गौरतलब हैं कि 27 अगस्त 2022 को इसी तरह एक आदेश जारी कर सहकारिता विभाग के जोधपुर खंड के इसी पद पर पदस्थ सहकारिता सेवा के अतिरिक्त रजिस्ट्रार स्तर के अधिकारी भोमाराम को भी एपीओ किया था । जिसके उपरांत शुद्धोधन उज्जवल के पास ही अब तक इस पद का कार्यभार रहा हैं । अब अतिरिक्त रजिस्ट्रार सहकारी समितियां खंड जोधपुर का अतिरिक्त चार्ज देवेन्द अमरावत को आगामी आदेशों तक दिया गया हैं । हालांकि देवेन्द अमरावत पिछले कई सालों से अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक जोधपुर में ही एक ही पद पर अपनी सेवाएं दे रहें है। अब इस महत्वपूर्ण पद पर सरकार किस अधिकारी को पदस्थापित करेगी, यह भी चर्चा का विषय बना हुआ है।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!