Home | cooperative | जयपुर | प्रदेश में सहकारी साख का नया अध्याय: सहकार नेता आमेरा ने PLDB राजस्थान और किसानों की एकजुटता को सराहा

प्रदेश में सहकारी साख का नया अध्याय: सहकार नेता आमेरा ने PLDB राजस्थान और किसानों की एकजुटता को सराहा

सार 

Jaipur : सहकार नेता सूरजभान सिंह आमेरा ने मुख्यमंत्री ब्याज राहत योजना (CM-OTS) की सफलता को सहकारिता की जीत बताया। उन्होंने आईटी दक्ष अधिकारियों और जमीनी कर्मचारियों के तालमेल एवं पेशेवर कार्यशैली की सराहना की।

WhatsApp Image 2026 04 03 at 19.25.56 e1775226794924

विस्तार 

जयपुर । डिजिटल डेस्क | 3 अप्रैल | राजस्थान में मुख्यमंत्री अवधिपार ब्याज राहत एकमुश्त समझौता योजना (CM-OTS) के तहत मिली ऐतिहासिक सफलता पर सहकार नेता सूरजभान सिंह आमेरा ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे प्रदेश के सहकारी आंदोलन की बड़ी जीत बताया है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए सरकार की सकारात्मक सोच और धरातल पर काम करने वाले अधिकारियों कर्मचारियों के प्रति आभार जताया है, सूरजभान सिंह आमेरा ने विशेष रूप से पीएलडीबी (PLDB) में सचिव पद पर कार्यरत राज्य सहकारिता सेवा के उन युवा अधिकारियों की प्रशंसा की, जिन्होंने पारंपरिक बैंकिंग से हटकर ‘आईटी युग’ की दक्षता का परिचय दिया। आमेरा ने बताया कि ओटीसी योजना की एसएलडीबी से निरंतर मॉनिटरिंग ने इस असंभव लक्ष्य को संभव बनाया तथा सचिव स्तर पर पेशेवर कार्यशैली ने रिकवरी और राहत वितरण में पारदर्शिता सुनिश्चित की | साथ ही इस योजना पर आमेरा ने अपनी प्रतिक्रिया में ग्रामीण स्तर पर काम करने वाले पैक्स (PACS) और लैम्पस (LAMPS) कार्मिकों की भूमिका को भी रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को अंतिम छोर के किसान तक पहुँचाने में इन कार्मिकों की सक्रियता ने आज ‘एलटी सेक्टर’ (Long Term Sector) को संजीवनी प्रदान की है। सूरजभान सिंह आमेरा ने प्रबंध निदेशक जितेंद्र प्रसाद शर्मा के नेतृत्व और मैदानी अमले के बीच के तालमेल को ‘टीम सहकारी मॉडल’ करार दिया। उन्होंने विश्वास जताया कि जिस तरह से बिलाड़ा, चित्तौड़गढ़ और सीकर जैसे जिलों ने नकद वसूली और राहत में झंडे गाड़े हैं, राज्य में सहकारी भूमि विकास बैंकों का अस्तित्व मजबूत होगा वह भविष्य में राजस्थान के सहकारी साख ढांचे को पूरे देश में अग्रणी बनाएगा। पीएलडीबी में कार्मिक अभाव की जिम्मेदारी भी एसएलडीबी के साथियों ने जिस मुस्तेदी से निभाई वह अनुकरणीय है ।

किसानों का बढ़ता रुझान: भविष्य के सुखद संकेत

सहकार नेता ने रेखांकित किया कि प्रदेश के सहकारिता मंत्री गौतम कुमार दक और सहकारिता विभाग की निरंतर निगरानी का ही परिणाम है कि आज किसान वर्ग में सहकारिता के प्रति विश्वास और रुझान बढ़ा है। ​”यह केवल आंकड़ों की वसूली नहीं है, बल्कि किसान और सहकारी बैंक के बीच टूटे हुए भरोसे की बहाली है,सहकारी कर्मियों में नई कार्य संस्कृति की शुरुआत है ।191 करोड़ रुपये की ब्याज राहत किसानों के लिए एक बड़ी राहत है, जो उनके भविष्य को संवारेगी।” — सूरज भान सिंह आमेरा

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!