Home | cooperative | बाड़मेर | व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा योजना के तहत मृतक ऋणी सदस्य के वारिस को सौंपा 10 लाख का चेक

व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा योजना के तहत मृतक ऋणी सदस्य के वारिस को सौंपा 10 लाख का चेक

सार 

Gudamalani : सड़क दुर्घटना में मृतक प्रभुराम के परिजनों को बैंक द्वारा व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा योजना के तहत 10 लाख रुपए का चेक सुपुर्द किया गया।

WhatsApp Image 2026 02 24 at 18.48.25

विस्तार 

बाड़मेर । डिजिटल डेस्क | 24 फरवरी | दी बाड़मेर सेन्ट्रल को-ऑपरेटिव बैंक (BCCB) की गुड़ामालानी शाखा में मंगलवार को राज्य सरकार की व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा योजना के अंतर्गत एक लाभार्थी परिवार को 10 लाख रुपए की क्लेम राशि प्रदान की गई। शाखा प्रबंधक देवव्रत बिश्नोई ने जानकारी देते हुए बताया कि पीपराली ग्राम सेवा सहकारी समिति (Pacs) के ऋणी सदस्य प्रभुराम पुत्र लिछमणाराम दर्जी की वर्ष 2023 में एक सड़क दुर्घटना में दुखद मृत्यु हो गई थी। इसके पश्चात बीमा क्लेम की प्रक्रिया पूर्ण होने पर 10 लाख रुपए की राशि उनकी पत्नी और वारिस श्रीमती उगम देवी के नाम से स्वीकृत की गई। इस राशि का चेक 24 फरवरी 2026 को बैंक शाखा में आयोजित एक संक्षिप्त कार्यक्रम के दौरान परिजनों को सुपुर्द किया गया। इस अवसर पर बैंकिंग सहायक पंकज कुमार, सहायक अधिशाषी अधिकारी दजाराम चौधरी, पीपराली के पूर्व सरपंच खुमाराम बैरड़, समिति अध्यक्ष जीयाराम सियोल, व्यवस्थापक भैरसिंह चौधरी सहित पादरड़ी व्यवस्थापक रामलाल चौधरी, भाखरपुरा व्यवस्थापक माधुदास, खेताराम बेरड़, पीराराम सियाग उपस्थित रहे।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!