Home | cooperative | जयपुर | अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

02 772
कृषि पंत भवन में विभागीय समीक्षा बैठक आयोजित

जयपुर, 4 जनवरी। कृषि एवं उद्यानिकी विभाग के प्रमुख शासन सचिव श्री दिनेश कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को कृषि पंत भवन में विभागीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में श्री दिनेश कुमार ने  कृषि योजनाओं के क्रियान्वयन में आ रही समस्याओं के बारे में विभागीय अधिकारियों से जानकारी ली और समस्याओं के जल्द निस्तारण के लिए उचित दिशा निर्देश दिए।  प्रमुख शासन सचिव ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, तारबंदी योजना, राजस्थान भूमि उर्वरक मिशन, राजस्थान कृषि श्रमिक संबल मिशन, बजट घोषणाओं एवं राजस्थान कृषि तकनीकी मिशन आदि बिंदुओं पर समीक्षा की। उन्होंने बताया कि भूमि की उर्वरता के लिए राजस्थान भूमि उर्वरता मिशन के तहत हरी खाद उत्पादन हेतु 2 लाख किसानों को ढैंचा बीज मिनिकिट निःशुल्क उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
कृषि आयुक्त श्री कानाराम ने बैठक में बताया कि रबी फसलों के लिए मांग अनुसार उर्वरकों की समय पर आपूर्ति की जा रही है। उन्होंने कहा कि सभी जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ समन्वय कर उर्वरक की वितरण व्यवस्था को पारदर्शिता बनाया जा रहा है। बैठक में कृषि विभाग के वरिष्ठ अधिकारी गण मौजूद रहे।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!