Home | cooperative | राज्य | प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में पोर्टल पर अपलोड नहीं हो रहीं बीमा पॉलिसी

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में पोर्टल पर अपलोड नहीं हो रहीं बीमा पॉलिसी

20210221 091831
File Photo

जालोर । डिजिटल डेस्क I 26 दिसम्बर I जिले के भाद्राजून तहसील अन्तर्गत ग्राम सेवा सहकारी समितियों के माध्यम से रबी सीजन में अल्पकालीन फसली सहकारी ऋण वितरण का कार्य चल रहा है । ऋण प्राप्त करने वाले किसानों का प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना मे अधिसूचित फसल का बीमा समिति द्वारा बीमा पोर्टल पर एन्ट्री के आधार पर अपलोड किया जाता है, लेकिन हाल ही में बनी भाद्राजून तहसील के अंतर्गत आने वाली ग्राम सेवा सहकारी समितियों के किसानों का फसल बीमा पोर्टल पर खसरा नम्बर मेपिंग नही के कारण बीमा एन्ट्री अपलोड नहीं हो रही है, साथ ही, पोर्टल पर किसान के खसरा नम्बर मेपिंग में भी त्रुटि को लेकर राजस्थान सहकारी कर्मचारी संघ ब्लॉक आहोर ब्लॉक अध्यक्ष तेजसिंह राजपुरोहित के नेतृत्व में सहकारी समितियों के व्यवस्थापको एक प्रतिनिधी मंडल ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन देकर सुधार की मांग की है. क्योंकि फसल बीमा कराने के लिए 31 दिसम्बर आखिरी तारीख है.

कलेक्टर से लगाई मदद की गुहार

राजस्थान सहकारी कर्मचारी संघ ब्लॉक आहोर के प्रतिनिधी मंडल ने जिला कलेक्टर से फसल बीमा की अंतिम तारीख से पहले समस्या का समाधान करने के साथ-साथ अंतिम तिथी में सुधार करने की मांग भी की है। इस दौरान चांदराई जीएसएस व्यवस्थापक सुरेश कुमार, रामा जीएसएस व्यवस्थापक आदाराम, भाद्राजून जीएसएस व्यवस्थापक प्रहलादसिंह, भोरड़ा जीएसएस व्यवस्थापक भेरुसिंह, काम्बा जीएसएस व्यवस्थापक नरपत खां, बावड़ी जीएसएस व्यवस्थापक भवरु खां, कवराड़ा जीएसएस व्यवस्थापक सवाराम, बाला जीएसएस व्यवस्थापक भेरुसिंह, अजीतपुरा जीएसएस व्यवस्थापक तालिम खान आदि उपस्थित रहें ।

क्यों शुरू की गई थी प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना

जागरूकता की कमी के चलते अक्सर देखा जाता है कि किसान बर्बाद फसल पर मुआवजे हासिल नहीं कर पाते हैं. किसान के सामने जीवनयापन का संकट न आए, इसी कड़ी में प्रधानमंत्री बीमा फसल योजना की शुरुआत की गई थी. इस योजना के तहत किसानों को प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले नुकसान की भरपाई बीमा कंपनी के तहत हो जाती है

इनका कहना हैं

हाल ही में भाद्राजून नई तहसील बनी हैं, इससे पहले इन सहकारी समितियों की तहसील आहोर लगती थी, उस समय इस तरह की कोई समस्या नहीं थी,
–तेजसिंह राजपुरोहित, ब्लॉक अध्यक्ष, राजस्थान सहकारी कर्मचारी संघ, ब्लॉक आहोर

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!