Home बाड़मेर पुराराम बने कानासर ग्राम सेवा सहकारी समिति के अध्यक्ष

पुराराम बने कानासर ग्राम सेवा सहकारी समिति के अध्यक्ष

Puraram became the president of Kanasar Village Service Cooperative Society

बाड़मेर । डिजिटल डेस्क I 10 दिसम्बर I जिले की कानासर ग्राम सेवा सहकारी समिति में अध्यक्ष तथा उपाध्यक्ष पद के लिए शनिवार को चुनाव हुआ। जिसमें अमित मेघवाल चुनाव अधिकारी के रूप में मौजूद थे।
जानकारी के अनुसार अध्यक्ष पद के लिए पुराराम ने फार्म भरा था, उनके सामने कोई भी फार्म नहीं भरे जाने के कारण पुराराम को निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया। इसी प्रकार उपाध्यक्ष पद के लिए मांजी खां घोषित किए गए। वही, सहकारी समिति के चुनाव में 12 सदस्य भी निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं सदस्यों को रिटर्निंग अधिकारी ने प्रमाण-पत्र देकर शपथ दिलाई। जिसके पश्चात समिति के पदाधिकारी एवं सदस्यों का ग्रामीणों एवं किसानों ने माला-साफा पहनाकर स्वागत किया।


समिति व्यवस्थापक प्रकाश चन्द्र शर्मा ने बताया कि संचालक बोर्ड सदस्य के तौर पर ईशराराम, वीरमाराम, हेमाराम, गंगाराम, हुसेन, मुलाराम, मानाराम, चन्द्रप्रकाश, रेखा, समी निर्वाचित हुए हैं। इस मौके पर पुर्व सरपंच नगाराम गुर्जर, सेवानिवृत्त व्यवस्थापक केवलचंद शर्मा, कोटङा व्यवस्थापक गोतमचन्द शर्मा, आरग व्यवस्थापक भूराराम जाखङ, भीयाङ सहायक व्यवस्थापक धर्मेन्द्र कुमार चौधरी सहित अन्य ग्रामीण मौजूद थे।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!