Home बाड़मेर भेडाना सहकारी समिति में प्रागाराम चुने गए अध्यक्ष

भेडाना सहकारी समिति में प्रागाराम चुने गए अध्यक्ष

Pragaram elected president of Bhedana Cooperative Society

बाड़मेर । डिजिटल डेस्क I 8 दिसम्बर I जिले की भेडाना ग्राम सेवा सहकारी समिति (Bhedana Village Service Cooperative Society) में गुरुवार को संचालक मंडल सदस्यों में से अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया हुई। जिसके पश्चात संचालक मंडल सदस्यों ने प्रागाराम को अध्यक्ष और धीराराम को उपाध्यक्ष निर्वाचित किया । निर्वाचन अधिकारी गणपतलाल (Returning Officer Ganpatlal) ने बताया कि संचालक मंडल सदस्य के तौर पर मोडाराम, भारमलराम, सांवलाराम, छोगाराम, प्रहलादराम, सांवलाराम, गोतम चन्द, केवाराम, गीतादेवी, केली देवी चुने गए। गौरतलब हैं कि भेडाना ग्राम सेवा सहकारी समिति में 2012 से प्रागाराम चौधरी लगातार समिति के अध्यक्ष बन रहे है। वही, समिति कार्यक्षेत्र में स्थानीय राजस्व गावों के करीब 1275 से अधिक ऋणी किसान सदस्य जुड़े हुए हैं। जिनको समिति द्वारा 5 से 6 करोड़ का अल्पकालीन फसली ऋण वितरित किया जाता है।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!