Home राज्य सहकारी कर्मचारी संघ ब्लॉक इकाई जसवंतपुरा की कार्यकारिणी गठन

सहकारी कर्मचारी संघ ब्लॉक इकाई जसवंतपुरा की कार्यकारिणी गठन

जालोर । डिजिटल डेस्क I 4 दिसम्बर I राजस्थान सहकारी कर्मचारी संघ जयपुर (Rajasthan Cooperative Employees Union Jaipur) के निर्देश पर जिला इकाई जालौर ब्लॉक जसवंतपुरा की बैठक आयोजित हुई। बैठक में नवीन कार्यकारिणी के चुनाव पर्यवेक्षक रपाराम (Election Supervisor Raparam) की देखरेख में सर्वसम्मति से संपन्न हुए। जिसमें सर्वसम्मति से नीतिराजसिंह भाटी को ब्लॉक अध्यक्ष घोषित किया गया,

वही उपाध्यक्ष पद पर शंकरलाल राठौड़, कोषाध्यक्ष पद पर अमराराम लुकड़, सचिव पद पर ईश्वर लाल हीरागर नॉमिनेट किया गया। सदस्य चीनाराम, अशोक कुमार, हकाराम, बगदाद सिंह, रामसिंह, तलकाराम, जगदीश कुमार को बनाया। इस दौरान नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष भाटी एवं नवीन कार्यकारिणी का भी माला पहनाकर स्वागत किया गया।

प्रकाश वैष्णव 25 सालों से पत्रकारिता क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं । सर्वप्रथम साप्ताहिक समाचार पत्र जय सत्यपुर से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कर लोक सूचना एवं क्षेत्र का साथी समाचार पत्र में सेवा दी । उसके बाद पिछले कई सालों से मारवाड़ का मित्र हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र का संचालन निरंतर कर रहें हैं ।

error: Content is protected !!