Home जयपुर मुख्यमंत्री ने दी मंजूरी- ग्राम सेवा सहकारी समितियों के कम्प्यूटराइजेशन के लिए 22 करोड़ रूपए स्वीकृत

मुख्यमंत्री ने दी मंजूरी- ग्राम सेवा सहकारी समितियों के कम्प्यूटराइजेशन के लिए 22 करोड़ रूपए स्वीकृत

मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत – फाइल फोटो 

जयपुर, 03 नवंबर। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने ग्राम सेवा सहकारी समितियों के अंतर्गत प्राथमिक कृषि ऋणदात्री सहकारी समितियों (पैक्स) के कम्प्यूटराइजेशन योजना की राज्य में क्रियान्विति के लिए 22.07 करोड़ रूपए की स्वीकृति दी है। इस मंजूरी के बाद वित्तीय वर्ष 2022-23 में 1730 समितियों का कम्प्यूटराइजेशन हो सकेगा।
श्री गहलोत के इस निर्णय से प्रदेश में कुल 7217 समितियों में से प्रथम चरण के अंतर्गत 1730 समितियों का कम्प्यूटराइजेशन किया जाएगा। कम्प्यूटराइजेशन के लिए प्रत्येक समिति के लिए 1 लाख 27 हजार रूपए के राज्यांश को स्वीकृति दी गई है।

प्रकाश वैष्णव 25 सालों से पत्रकारिता क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं । सर्वप्रथम साप्ताहिक समाचार पत्र जय सत्यपुर से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कर लोक सूचना एवं क्षेत्र का साथी समाचार पत्र में सेवा दी । उसके बाद पिछले कई सालों से मारवाड़ का मित्र हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र का संचालन निरंतर कर रहें हैं ।

error: Content is protected !!