Home | cooperative | जयपुर | नेहरा और वैष्णव ने दी दीपोत्सव की शुभकामनाएं, कहा- समृद्धि‍ का प्रतीक है दि‍वाली

नेहरा और वैष्णव ने दी दीपोत्सव की शुभकामनाएं, कहा- समृद्धि‍ का प्रतीक है दि‍वाली

02 701 240x300
नंदलाल वैष्णव – फाइल फोटो।

जयपुर । डिजिटल डेस्क I 24 अक्टूबर I दि‍वाली के अवसर पर राजस्थान सहकारी कर्मचारी संघ प्रांतीय अध्यक्ष नंदलाल वैष्णव और व्यवस्थापक यूनियन बाड़मेर जिला अध्यक्ष रायमलराम नेहरा सहित कई सहकार प्रतिनिधियों ने प्रदेशवासियों को शुभकामना संदेश दिया। वैष्णव ने कहा कि‍ दीपों का यह पर्व समृद्धि का प्रतीक है। सभी लोगों के जीवन में नई खुशी का संचार करे, क्‍योंकि‍ दीपावली अंधकार से मुक्ति का संकल्प लेने का दिन है।
पैक्स-लैम्पस कर्मियों के संगठन राजस्थान सहकारी कर्मचारी संघ प्रांतीय अध्यक्ष वैष्णव ने रोशनी के पर्व ‘दीपावली’ के शुभ अवसर पर समस्त सहकार कर्मियों व सहकारिता के आत्मीय महानुभावों को हार्दिक बधाई देते हुए सुख-समृद्धि की मंगलकामना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि असली खुशी दूसरों के साथ अपनी खुशी बांटने में ही निहित है।

02 702 240x300
रायमलराम नेहरा – फाइल फोटो।

नेहरा ने दी बधाई

व्यवस्थापक यूनियन बाड़मेर जिला अध्यक्ष रायमलराम नेहरा ने दीपोत्सव के पावन पर्व पर जिले के समस्त व्यवस्थापक, सहायक व्यवस्थापक, सेल्समैन, लेखाकार सहित जिले की सहकारी समितियों के निर्वतमान व नवनिर्वाचित अध्यक्षों को बधाई देते हुए सुख-समृद्धि की मंगल कामना की है।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!