Home | cooperative | राज्य | समर्थन मूल्य पर मूंग व मूंगफली की खरीद एक नवम्बर से

समर्थन मूल्य पर मूंग व मूंगफली की खरीद एक नवम्बर से

  • उपज खरीद के लिए केवीएसएस एवं जीएसएस पर बनाए 16 क्रय केन्द्र

02 700 300x220

जालोर I डिजिटल डेस्क । 23 अक्टूबर I कुछ फसलों का समर्थन मुल्य खरीद कार्यक्रम तय किया जा चुका हैं । प्रदेश में 1 नवम्बर से मूंग की खरीद व 18 नवम्बर से मूंगफली की समर्थन मूल्य खरीद शुरु की जाएगी। 27 अक्टूबर से किसानों का ऑनलाइन पंजीकरण शुरू किया जाएगा। किसान पहले आओ-पहले पाओं के आधार पर क्रय-विक्रय सहकारी समिति व ग्राम सेवा सहकारी समितियों पर स्थापित काउन्टरों पर भी अपनी उपज बेच सकेगे । समर्थन मुल्य पर मूंग व मूंगफली की खरीद के लिए जिले में करीब 16 केन्द्र बनाए जाएगे । जिसमे जालोर, आहौर, भीनमाल, रानीवाड़ा, रामदेव क्रय-विक्रय सहकारी समिति सांचौर सहित क्षेत्र की सायला, थलवाड़, निम्बला, हरजी, बाला, मालगढ, सुगालिया जोधा, नरसाणा, थुर, धानोल, सांकड़ सहकारी समिति में खरीद काउन्टर होगे । केन्द्र सरकार ने इस बार मूंग का समर्थन मूल्य 7755 रूपये प्रति क्विंटल व मूंगफली का समर्थन मूल्य 5850 रूपये प्रति क्विंटल तय किया है। किसान समर्थन मूल्य पर अपनी उपज बेचने के लिए ई-मित्र से ऑनलाइन पंजीकरण करवा सकेगे ।

जनआधार कार्ड और गिरदावरी की प्रति जरुरी

समर्थन मूल्य पर फसल बेचने के लिए किसान को पंजीकरण कराना होगा । इसके लिए जनआधार कार्ड नम्बर, खसरा गिरदावरी की प्रति एवं बैंक पासबुक की प्रति पंजीयन फार्म के साथ अपलोड़ करनी होगी। बिना गिरदावरी पंजीयन नहीं होगा । एक जनआधार कार्ड में अंकित नाम में से जिसके नाम गिरदावरी होगी उसके नाम से एक पंजीयन होगा भूमि धारक किसान तहसील से बाहरी क्षेत्र के केन्द्र के लिए पंजीकरण नहीं करवा सकेगे ।

एक किसान से खरीदी जाएगी 25 क्विंटल उपज

पंजीकरण के बाद किसान को टोकन नम्बर जारी किए जाएगे व अपनी उपज बेचने के लिए निर्धारित दिन को केन्द्र पर बुलाया जाएगा । उसके बाद किसान टोकन नम्बर के आधार पर तय तिथी को उपज केन्द्र पर तुलवा सकेगे । एक किसान अधिकतम 25 क्विंटल उपज बेच सकेगे ।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!