Home | cooperative | जयपुर | विधानसभा में पारित विधेयकों को राज्यपाल श्री मिश्र ने अनुमति प्रदान की

विधानसभा में पारित विधेयकों को राज्यपाल श्री मिश्र ने अनुमति प्रदान की

bg3 300x160
Rajbhawan – File Photo

जयपुर, 18 अक्टूबर। राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने मंगलवार को पन्द्रहवीं राजस्थान विधानसभा में पारित विभिन्न विधेयकों को अपनी अनुमति प्रदान की है।
राज्यपाल श्री मिश्र ने विधानसभा के सप्तम सत्र में 21 सितम्बर 2022 को पुनः पारित राजस्थान अधिवक्ता कल्याण निधि (संशोधन) विधेयक 2020 को अनुमति प्रदान की है। इसी तरह 20 सितम्बर 2022 को राज्य विधानसभा में पारित राजस्थान विधानसभा (अधिकारियों तथा सदस्यों की परिलब्धियां और पेंशन) (संशोधन) विधेयक 2022 तथा इसी दिन पारित एक और विधेयक राजस्थान सहकारी सोसाइटी (संशोधन) विधेयक 2022 को भी अनुमति प्रदान की है।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!