Home बाड़मेर तिरसिगड़ी जीएसएस में मांगीलाल जांगीड़ अध्यक्ष और विजयसिंह निर्विरोध उपाध्यक्ष चुने गए

तिरसिगड़ी जीएसएस में मांगीलाल जांगीड़ अध्यक्ष और विजयसिंह निर्विरोध उपाध्यक्ष चुने गए

बाड़मेर । डिजिटल डेस्क I 22 सितम्बर I जिले की अम्बिका ग्राम सेवा सहकारी समिति तिरसिगड़ी के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव गुरुवार को तृतीय चरण के तहत सम्पन्न हुआ। जिसमें अध्यक्ष पद पर मांगीलाल जांगीड़ और उपाध्यक्ष पद पर विजयसिंह का निर्विरोध चयन हुआ। निर्वाचन अधिकारी जगदीश चौधरी ने बताया कि समिति के संचालक मण्डल सदस्य के तौर पर वार्ड संख्या 1 से आयोध्या, वार्ड संख्या 4 से पुखराज, वार्ड संख्या 5 से छोटुसिंह, वार्ड संख्या 6 से सुजाराम, वार्ड संख्या 7 से घेवराराम, वार्ड संख्या 8 से मगनसिंह, वार्ड संख्या 9 से उदयसिंह, वार्ड संख्या 10 से धापु, वार्ड संख्या 11 से चंपालाल, वार्ड संख्या 12 से ओमप्रकाश को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। इस मौके पर समिति व्यवस्थापक जेठुसिंह राजपुरोहित भी मौजूद रहे।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!