Home | जयपुर | राजेन्द्रसिंह होंगे जैसलमेर सीसीबी के प्रबंध निदेशक

राजेन्द्रसिंह होंगे जैसलमेर सीसीबी के प्रबंध निदेशक

03 1 300x129
Rajendra Singh will be the Managing Director of Jaisalmer CCB

जयपुर I डिजिटल डेस्क I 31 अगस्त I राजस्थान सहकारिता सेवा के अधिकारी राजेन्द्रसिंह (प्रथम) जैसलमेर सीसीबी (Jaisalmer CCB) के नये प्रबंध निदेशक होगे । सहकारिता विभाग के संयुक्त शासन सचिव नारायणसिंह (Narayan Singh) ने बुधवार को इस बारे में आदेश जारी किया। इसमें बताया गया कि जयपुर कॉनफैड में प्रबंधक ( प्रशासन ) पद पर राजेन्द्रसिंह (प्रथम) उप रजिस्ट्रार का राज्य हित में स्थानांतरण-पदस्थापन किया गया है। इसके तहत केन्द्रीय सहकारी बैंक जैसलमेर (Central Cooperative Bank Jaisalmer) में प्रबंध निदेशक के रिक्त पद पर राजेन्द्रसिंह (प्रथम) को लगाया गया है।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!