Home जालोर सहकारी समितियों में प्रस्तावित चुनाव को लेकर प्रशिक्षण शिविर आयोजित

सहकारी समितियों में प्रस्तावित चुनाव को लेकर प्रशिक्षण शिविर आयोजित

meeting

जालोर । डिजिटल डेस्क । 19 मई । प्रदेश में एक दशक के बाद सहकारी समितियों के प्रस्तावित चुनाव प्रक्रिया को लेकर दी जालोर सैण्ट्रल को-ऑपरेटिव बैंक के अधीन संचालित ग्राम सेवा सहकारी समितियों की शाखावार चुनावी प्रक्रिया से संबंधित मीटिंग का आयोजन कर सहायक अधिशासी अधिकारी, ऋण पर्यवेक्षक सहित सहकारी समितियों के व्यवस्थापकों को चुनाव से संबंधित प्रशिक्षण एवं दिशानिर्देश दिये जाने के क्रम में गुरुवार को आहोर, जालोर, सायला व मेंगलवा शाखा की सहकारी समितियों के व्यवस्थापकों की मीटिंग का आयोजन बैंक के प्रधान कार्यालय में किया गया । मीटिंग में प्रस्तावित चुनाव प्रक्रिया के बारे में जानकारी देते हुए प्रबंध निदेशक के.के.मीणा ने सदस्यता सूची, वार्ड गठन हेतु वार्डो में आरक्षण की व्यवस्था एवं ऋणी-अऋणी सदस्यों की वार्ड गठन प्रक्रिया को समयबद्ध रिकार्ड संधारित करने के निर्देश दिये । मीटिंग में निरीक्षक सुमेरसिंह, सहायक अधिषासी अधिकारी अमरसिंह राठौड़, प्रबंधक जसाराम मीणा‌, पावटा व्यवस्थापक हनुमानसिंह राजावत, मालगढ व्यवस्थापक तेजसिंह राजपुरोहित, तिलोड़ा व्यवस्थापक इन्द्रसिंह राठौड़, ऐलाना व्यवस्थापक माधोसिंह, भागली व्यवस्थापक धाराराम मेघवाल, थलवाड़ व्यवस्थापक मांगीलाल मेघवाल सहित चार‌ शाखाओं के व्यवस्थापक मौजुद थे।

क्या हैं वार्ड गठन की प्रक्रिया

सहकारी समितियों में 12 सदस्यों के संचालक मण्डल का गठन किया जाएगा । जिनमें से 1 अऋणी सदस्य और 11 ऋणी सदस्यों के वार्डा का गठन किया जाएगा । वही, वार्ड गठन के लिए समिति से जुड़े ऋणी सदस्यों की संख्या से 11 का विभाजन किया जाएगा । भागफल से एक वार्ड बनेगा । जबकि अन्तिम वार्ड में सदस्य कम या अधिक भी हो सकते हैं । इन 11 वार्डो में से लॉटरी निकाल कर 4 वार्डा को आरक्षित किया जाएगा । इन 4 वार्डो में 2 महिला सदस्य, 1 एस.सी (SC) एवं 1 एस.टी (ST) सदस्य होगें । लॉटरी ऋण पर्यवेक्षक की उपस्थिती में संचालक मण्डल द्वारा निकालने के साथ-साथ प्रस्ताव भी ऋण पर्यवेक्षक से प्रमाणित करवाकर उप रजिस्ट्रार, सहकारी समितियां कार्यालय भेजा जाएगा ।

शनिवार को यहां होगे प्रशिक्षण शिविर

दी जालोर सैण्ट्रल को-ऑपरेटिव बैंक की सांचौर, अरणाय व चितलवाना शाखा के प्रशिक्षण केम्प का आयोजन सांचौर पंचायत समिति हॉल में सुबह 11 बजे वही, भीनमाल, रामसीन, जसवतंपुरा, रानीवाड़ा और धुम्बड़िया शाखा के प्रशिक्षण केम्प का आयोजन भीनमाल पंचायत समिति हॉल में दोपहर 2 बजे किया जाएगा ।

प्रकाश वैष्णव 25 सालों से पत्रकारिता क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं । सर्वप्रथम साप्ताहिक समाचार पत्र जय सत्यपुर से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कर लोक सूचना एवं क्षेत्र का साथी समाचार पत्र में सेवा दी । उसके बाद पिछले कई सालों से मारवाड़ का मित्र हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र का संचालन निरंतर कर रहें हैं ।

error: Content is protected !!