Home राज्य पशुपालकों से क्रेेडिट कार्ड के लिए मांगे आवेदन

पशुपालकों से क्रेेडिट कार्ड के लिए मांगे आवेदन

cattle credit card scheme 2022 300x172
Demo Pic

बूंदी, 19 मई। केन्द्र सरकार द्वारा संचालित पशुपालन गतिविधियों के लिये पशुपालन किसान क्रेडिट कार्ड के तहत पशुपालको को उनके पास पशुओं के लिये दाना खरीदने, बिजली, पानी, पशु चिकित्सा, पशु बीमा, श्रमिक मजदूरी भुगतान हेतु अल्पकालीन ऋण सुविधा के तहत आवर्ति लागत के तहत (1 लाख 60 हजार रूपये तक केसीसी के द्वारा) बैंको द्वारा उपलब्ध कराई जाती है। जिस पर 7 प्रतिशत ब्याज दर तथा समय अवधि में जमा करवाने पर 3 प्रतिशत ब्याज दर छूट का ब्याज सरकार द्वारा दिया जाता है।
पशु पालन विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. कन्हैयालाल ने बताया कि जिस पशुपालक के पास पशु मौजूद है, जमीन नहीं होने पर भी पशुपालन किसान क्रेडिट कार्ड बनाने हेतु नजदीकी पशु चिकित्सा संस्था एवं कृषि विभाग के अधिकारी/कर्मचारी से सम्पर्क करके ईमित्र/दूकान से आवेदन पत्र प्राप्त करके विशेष अभियान के तहत 30 मई 2022 तक आवेदन कर सकते है। साथ ही सभी पशुपालक वर्तमान में चल रहे है प्रशासन गॉव के संग फोलोअप शिविरो में आवेदन प्रस्तुत कर सकते है। आवेदन के लिए प्रार्थी के दो फोटो, दो आईडी, बैंक खाते की छाया प्रति तथा जमीन मौजूद हो तो संबंधित दस्तावेज एवं यदि पूर्व में केसीसी जारी हो तो बैंक का नाम एवं कसीसी खाता संख्या उपलब्ध करवाना होगा। आवेदन पत्र पूर्ण भरकर पशु चिकित्सा अधिकारी से सत्यापन हस्ताक्षर करवाकर पशु चिकित्सा संस्था में जमा कराया जा सकते है।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!