Home राज्य राजस्थान अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष 26 मई को जालोर जिले के दौरे पर

राजस्थान अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष 26 मई को जालोर जिले के दौरे पर

d81caf4a 3cd5 46ac 8304 ee94bda3b2ba1643456487666 1643465048 300x225
राजस्थान अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष खिलाडी लाल बैरवा – फाइल फोटो 

जालोर 19 मई। राजस्थान अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष खिलाडी लाल बैरवा 26 मई, बुधवार को जालोर जिले के दौरे पर रहेंगे।
जिला कलक्टर निशांत जैन ने बताया कि प्राप्त कार्यक्रमानुसार राजस्थान अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष खिलाडी लाल बैरवा प्रातः 8 बजे बाड़मेर से वाया सिणधरी होते हुए दोपहर 11 बजे जालोर पहुँचेंगे जहाँ सर्किट हाऊस में दोपहर 11.15 बजे अनुसूचित जाति के उत्थान एवं अधिकारों के लिए जिले में कार्यरत सामाजिक संगठनों के सदस्यों के साथ बैठक करेंगे तत्पश्चात् दोपहर 12 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेंगे। वे दोपहर 1.30 बजे जालोर से सिरोही के लिए प्रस्थान करेंगे।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!