Home राज्य राजस्व मण्डल के अध्यक्ष राजेश्वर सिंह ने कलक्टर कार्यालय का निरीक्षण किया

राजस्व मण्डल के अध्यक्ष राजेश्वर सिंह ने कलक्टर कार्यालय का निरीक्षण किया

  • जालोर व आहोर तहसील में डीआईएलआरएमपी कार्य की समीक्षा की
कलक्टर कार्यालय का निरीक्षण करते हुए राजस्व मण्डल के अध्यक्ष राजेश्वर सिंह 

जालोर 12 मई। राजस्व मण्डल अजमेर के अध्यक्ष राजेश्वर सिंह ने गुरूवार को जालोर जिले के दौरे के दौरान जिला कलक्टर कार्यालय के निरीक्षण के साथ ही जालोर व आहोर तहसील तहसील में डीआईएलआरएमपी कार्य की समीक्षा की।
राजस्व मण्डल के अध्यक्ष राजेश्वर सिंह ने जिला कलक्टर कार्यालय का निरीक्षण कर विभिन्न अनुभागों में व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। इस दौरान जिला कलक्टर निशांत जैन ने राजस्व मण्डल के अध्यक्ष राजेश्वर सिंह को जालोर जिले की समस्याओं से भी अवगत करवाया।
राजस्व मण्डल के अध्यक्ष ने जालोर व आहोर तहसील में डीआईएलआरएमपी कार्य की समीक्षा करते हुए अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिये।
इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर राजेन्द्र प्रसाद अग्रवाल, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी संजय कुमार वासु उपस्थित रहे।

प्रकाश वैष्णव 25 सालों से पत्रकारिता क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं । सर्वप्रथम साप्ताहिक समाचार पत्र जय सत्यपुर से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कर लोक सूचना एवं क्षेत्र का साथी समाचार पत्र में सेवा दी । उसके बाद पिछले कई सालों से मारवाड़ का मित्र हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र का संचालन निरंतर कर रहें हैं ।

error: Content is protected !!