Home | cooperative | राज्य | कस्टम हायरिंग सेंटर की स्थापना कर समिति को ट्रैक्टर सहित विभिन्न कृषि उपकरण उपलब्ध कराये

कस्टम हायरिंग सेंटर की स्थापना कर समिति को ट्रैक्टर सहित विभिन्न कृषि उपकरण उपलब्ध कराये

WhatsApp Image 2022 05 09 at 7.49.37 PM 300x135
बागोङा समिति को ट्रैक्टर की चाबी सुपुर्द करते हुए धुम्बङिया शाखा प्रबंधक प्रमोद कुमार

जालोर । डिजिटल डेस्क । 9 मई । मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा बजट घोषणा के अनुसार प्रदेश में किसानों को किराए पर खेती संबंधी यंत्र उपलब्ध कराने के लिए क्रय-विक्रय सहकारी समितियों और ग्राम सेवा सहकारी समितियों मे कस्टम हायरिंग सेन्टर की स्थापना की जा रही है, इसी क्रम में केन्द्रीय सहकारी बैक जालोर की बागोड़ा ग्राम सेवा सहकारी समिति में कस्टम हायरिंग सेंटर की स्थापना कर समिति को ट्रैक्टर सहित विभिन्न कृषि उपकरण उपलब्ध कराने बाद उपस्थित किसान से संवाद करते हुए बैक की धुम्बङिया शाखा के प्रबंधक प्रमोद कुमार ने कहा कि सरकार की ओर से किसानों के लिए कई लाभकारी योजनाएं चलाई जा रही है जिनका लाभ किसानों को मिल रहा है। वही, बैक के कार्यवाहक ऋण पर्यवेक्षक डायाराम देवासी ने कहा कि हम जानते हैं कि धीरे-धीरे ग्रामीण क्षेत्रों में कृषि जोत का आकार छोटा होता जा रहा हैं, जिससे किसानों की कमाई घटी हैं । लेकिन कमजोर आर्थिक स्थिति के कारण छोटे किसान महंगे कृषि यंत्रों को नहीं खरीद पाते है। इसे ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार द्वारा कस्टम हायरिंग सेंटर की स्थापना की जा रही हैं । जिससे किसानों को कृषि यंत्र रियायती दरों पर उपलब्ध हो सकेंगे। इस दौरान समिति अध्यक्ष जेरूप सिंह, बागोड़ा सरपंच प्रतिनिधि मदनसिंह चौहान, समिति व्यवस्थापक रमेश कुमार सहित बागोड़ा समिति के किसान सहित गणमान्य ग्रामवासी उपस्थित थे

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!