Home | cooperative | राज्य | प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के लिये सीएससी केन्द्र पर अपलोड करवायें किसान

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के लिये सीएससी केन्द्र पर अपलोड करवायें किसान

pmfby 300x225
Demo pic

श्रीगंगानगर 2 मई। श्रीगंगानगर जिले के 1292 कृषकों को रबी 2021-22 में सृजित 30666 पॉलिसियों के अनुमोदन के लिए दस्तावेज अपलोड करवाने हेतु रिर्वट किया गया।
कृषि उपनिदेशक डॉ. जी आर मटोरिया ने बताया कि श्रीगंगानगर जिले में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना रबी 2021-22 के अन्तगर्त गैर ऋणी कृषकों की पॉलिसियां जारी की गई थीं। इसमें जिन कृषकों द्वारा उचित दस्तावेज सीएससी के माध्यम से अपलोड करवा दिये गये थे, उन कृषकों की पॉलिसियों को बीमा कम्पनी द्वारा अप्रूवल कर दिया गया है। परन्तु अभी भी 1292 गैर ऋणी कृषकों की 30666 पॉलिसिंया आवश्यक दस्तावेज अपलोड नहीं किये जाने के कारण बीमा कम्पनी द्वारा पॉलिसियों का अनुमोदन नहीं किया गया है।
आयुक्त कृषि द्वारा निर्देश प्रदान किये गए है कि श्रीगंगानगर जिले के समस्त सीएससी केन्द्रों जिनके द्वारा  गैर-ऋणी कृषकों को पॉलिसी जारी की गई थीं, उस सीएससी केन्द्र पर बीमा कम्पनी द्वारा पॉलिसियों को रिवर्ट कर दिया गया है। सभी पॉलिसी धारक कृषक इस सप्ताह अपने उचित दस्तावेज सीएससी के माध्यम के अपलोड करवायें। कृषकों की सूची सहायक निदेशक कृषि विस्तार कार्यालय को पटवार वार व तहसील वार सॉफ्ट एवं हार्ड कॉपी  में पुनः भिजवायी जा चुकी है। सूचियों को प्रत्येक तहसील व ग्राम पंचायत स्तर पर कृषकों के सृजित वाटॅसअप ग्रुपों के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। सम्बन्धित कृषकों को सूचित किया जाता है कि वे अपने आवश्यक दस्तावेज उसी सीएससी केन्द्र पर जाकर इस सप्ताह अपलोड करवायंे, जहां से फसल बीमा करवाया गया है।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!