Home राज्य बाल विवाह के विरूद्ध जागरूकता रैली को पोक्सो कोर्ट न्यायाधीश ने दिखाई हरी झंडी

बाल विवाह के विरूद्ध जागरूकता रैली को पोक्सो कोर्ट न्यायाधीश ने दिखाई हरी झंडी

  • ‘’सही उम्र में ब्याह रचाएं, जीवन को खुशहाल बनाए’’ 
बाल विवाह के विरूद्ध जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाते हुए पोक्सो कोर्ट न्यायाधीश 

जालोर 2 मई। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में सोमवार को जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली को पोक्सो कोर्ट के न्यायाधीश हुकमसिंह राजपुरोहित, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव विरेन्द्र कुमार मीणा, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट महेश कुमार, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष गोपालसिंह राजपुरोहित आदि ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
यह रैली जिला न्यायालय परिसर जालोर से रवाना होकर अस्पताल चौराहा, हरिदेव जोशी सर्किल, पोस्ट ऑफिसरोड होते हुए, एलआईसी रोड होते हुए पुनः न्यायालय परिसर में आकर विसर्जित हुई। रैली के दौरान जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक शिक्षा चुन्नीलाल परिहार, सीओ स्काउट एमआर वर्मा, खीमसिंह कार्यवाहक प्रधानाचार्य राउमावि शहरी जालोर, वरिष्ठ अध्यापक बलदेव जोशी, सुशीलपालसिंह, राजकीय माध्यमिक विद्यालय शांतिनगर, धनवंत गहलोत रामावि राजेन्द्र नगर, डॉ श्रवण सुथार, डॉ पवन ओझा, मोहनसिंह गुर्जर, पुरूषोत्तम दवे, रजिया बैगम, रवि कंवर, कैलाशदान के अलावा उत्तम व पीएलवी फारूख मेहर, खुशबू कुमारी, अनुराधा मीणा, दशरथ कंवर, नवीन कुमार के अलावा विभिन्न विद्यालयों के स्काउट गाइड, नर्सिंग स्टूडेंट आदि उपस्थित रहे।
रैली के दौरान बालक बालिकाएं, स्काउट गाइड हाथों में बाल विवाह रोकथाम को लेकर जागरूकता के बैनर, नारे लिखित तख्तियां, लोक अदालत के बैनर, पोस्टर आदि लिए हुए बाल विवाह के प्रति जागरूकता के ‘’सही उम्र में ब्याह रचाए, जीवन को खुशहाल बनाए’’ बाल विवाह अपराध है आदि नारे लगाते हुए चल रहे थे। रैली में विभिन्न विद्यालयों के बालक बालिकाएं उपस्थित रहे। इससे पूर्व पोक्सो न्यायाधीश हुकमसिंह राजपुरोहित व सचिव विरेन्द्र कुमार मीणा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम के बारे में विस्तार से जानकारी दी और बाल विवाह के विरूद्ध आमजन को जागरूक करने का आह्वान किया।

प्रकाश वैष्णव 25 सालों से पत्रकारिता क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं । सर्वप्रथम साप्ताहिक समाचार पत्र जय सत्यपुर से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कर लोक सूचना एवं क्षेत्र का साथी समाचार पत्र में सेवा दी । उसके बाद पिछले कई सालों से मारवाड़ का मित्र हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र का संचालन निरंतर कर रहें हैं ।

error: Content is protected !!