Home | cooperative | राज्य | 9 पंचायत समितियों में नंदीशाला निर्माण के लिए ऑनलाइन बोली प्रस्ताव आमंत्रित

9 पंचायत समितियों में नंदीशाला निर्माण के लिए ऑनलाइन बोली प्रस्ताव आमंत्रित

js020503 4512141 835x547 m 300x197
Demo Pic

जालोर 2 मई। जिला गौपालन समिति के अध्यक्ष जिला कलक्टर निशांत जैन ने जिले की 9 पंचायत समितियों में जन सहभागिता योजना के तहत 1-1 नंदीशाला के निर्माण के लिए ई-प्रोक्यूरमेंट के माध्यम से ऑनलाइन बोली प्रस्ताव आमंत्रित किये हैं।
पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. पूनाराम मेन्शन ने बताया कि जिले में 9 पंचायत समिति-जालोर, आहोर, सायला, भीनमाल, जसवंतपुरा, रानीवाड़ा, सांचौर, चितलवाना व बागोड़ा प्रत्येक में 1-1 नंदीशाला जनसहभागिता योजना के तहत निर्माण के लिए 1.57 करोड़ (संस्था द्वारा 10 प्रतिशत व राज्य सरकार द्वारा 90 प्रतिशत राशि) का प्रावधान है। जन सहभागिता योजना के तहत नंदीशाला निर्माण होने से निराश्रित गौवंश की सार संभाल हो सकेंगी। वही असहाय गौवंश के कारण आये दिन होने वाले हादसों में कमी आएगी।
उन्होंने बताया कि ऑनलाइन बोली प्रस्ताव के लिए स्थानीय निकाय नगर पालिका, नगर परिषद या पंचायतीराज संस्थाओं के अतिरिक्त पंजीकृत संस्था, गौ सरकारी संस्था, पंजीकृत ट्रस्ट व पंजीकृत सहकारी संस्था पात्र होंगी। पात्रता के लिए संस्था 3 वर्ष पुरानी होनी चाहिए व संस्था के पास 20 बीघा जमीन होनी चाहिए। संस्था को न्यूनतम 250 नर गौवंश का 20 वर्षों तक का संधारण करना होगा तथा गौशाला संचालन का 3 वर्ष का अनुभव होना चाहिए।
उन्होंने बताया कि नंदीशाला निर्माण के लिए टेण्डर गत 29 अप्रेल, 2022 को अपलोड कर दिया गया है तथा आवेदन की अंतिम तिथि 18 मई, 2022 रखी गई है जिसके तहत गौपालन समिति की ओर से शर्तें पूरी करने वाली पात्र संस्थाओं का चयन किया जायेगा।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!