Home | cooperative | राज्य | चना खरीद के लिए पंजीयन सीमा को 10 प्रतिशत तक बढ़ाया

चना खरीद के लिए पंजीयन सीमा को 10 प्रतिशत तक बढ़ाया

  • समर्थन मूल्य पर खरीद
  • 21 हजार 529 किसानों को मिलेगा लाभ
01 10 2019 uday lal anjana 19630194 300x249
सहकारिता मंत्री श्री उदय लाल आंजना – फाइल फोटो 

जयपुर, 1 मई। सहकारिता मंत्री श्री उदय लाल आंजना ने कहा कि समर्थन मूल्य पर 29 जून तक की जा रही चना खरीद के लिए पंजीयन सीमा को 10 प्रतिशत तक बढ़ाया गया है। सभी जिलों के 564 क्रय केन्द्रों पर चना बेचान के लिए किसान क्षेत्र के क्रय केन्द्र या ई-मित्र केन्द्र पर 2 मई से पंजीयन करा सकते है। इस निर्णय से राज्य के 21 हजार 529 किसानों को फायदा मिलेगा।
श्री आंजना ने बताया कि अब तक 19191 किसानों को  चना तुलाई की दिनांक आवंटित की जा चुकी हैं। समर्थन मूल्य पर 8121 किसानों ने 17331 मीट्रिक टन चना बेचान किया हैं, जिसकी राशि 90.64 करोड़ रुपए हैं। उन्होंने बताया कि भारत सरकार द्वारा चने का समर्थन मूल्य 5230 रूपए प्रति क्विंटल घोषित किया हुआ है। एक जनआधार कार्ड पर एक ही पंजीकरण मान्य होगा। किसान द्वारा एक मोबाईल नम्बर पर एक ही पंजीकरण दर्ज करवाया जा सकेगा अर्थात् प्रत्येक पंजीकरण में पृथक-पृथक मोबाईल नम्बर दर्ज होंगे।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!