Home | धर्म/आस्था | आस्था का केंद्र ग्यारह मुखी हनुमानजी मंदीर भूरिया

आस्था का केंद्र ग्यारह मुखी हनुमानजी मंदीर भूरिया

बनासकाठा/गुजरात । बनासकांठा जिले की थराद तहसील के नजदीक भूरिया गांव में ग्यारह मुखी हनुमानजी मंदीर में हर शनीवार को संगीतमय सुदंरकाण्ड पाठ आयोजन के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु पहुंचते हैं। मंदीर में हनुमान भक्त घेवरदास बापू बड़े भक्त भाव से हनुमानजी की पूजा-अर्चना करते हैं । इस स्थल पर 31 फूट की ऊंचाई वाली विशाल प्रतिमा के निर्माण का कार्य पूर्ण भक्ति भाव से चल रहा है। मंदिर में प्रतिदिन काफी संख्या में दूर-दूर से श्रद्धालु पूजा-अर्चना करने के लिए पहुंचते हैं। शनीवार को सुदंरकाण्ड आयोजन में आये हुए भक्तो के लिए भोजन का प्रबंध किया जाता हैं ।02 357 300x174 हनुमान भक्त संत श्री घेवरदास जी महाराज की भक्ति भावना, उनका व्यक्तित्व, सेवा भावना, साधना और हनुमान जी की कृपा से भक्तजनों की संख्या में दिन प्रतिदिन बढ़ोतरी हो रही है। संत श्री घेवरदास जी महाराज द्वारा समय-समय पर सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भूमिका निभाई जाती है।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!