Home बाड़मेर किसानों को सहकारी ऋण का इंतजार

किसानों को सहकारी ऋण का इंतजार

1 सितम्बर से शुरू होना था रबी ऋण वितरण

बाड़मेर I 14 नवम्बर I डिजिटल डेस्क I जिले में अबकी बार रबी सीजन में ब्याजमुक्त फसली ऋण का इंतजार किसान अब तक कर रहे हैं. जिले के धौरीमन्ना, सिवाना क्षेत्र के हजारों किसानों को रबी ऋण वितरण का इंतजार है, कि कब से ऋण की प्रक्रिया शुरू होगी. प्रक्रिया में देरी होने से कही ऐसा ना हो कि किसानों की मुश्किले बढ़ जाए. हालांकि सहकारी समितियों के रजिस्ट्रार मुक्तानंद अग्रवाल का कहना है कि किसान सहकारी समितियों में एप्लाई कर सकते है, लेकिन किसानों को बिना सूचना के कैसे आवेदन होंगे. दूसरी तरफ मंत्री उदयलाल आंजना ने कहा था कि राजस्थान सरकार किसानों के हितों के लिए लगातार काम कर रही है, हर योजना में किसानो का पूरा ध्यान रखा जाएगा.

बीसीसीबी बाड़मेर और अपैक्स बैंक भूला लोन बांटना

ऐसे में अब बीसीसीबी बाड़मेर और अपैक्स बैंक ऋण बांटना तो नहीं भूल गया, अब देखना यह होगा कि बाड़मेर जिले के किसानों को रबी सीजन में ऋण के लिए और कितना इतंजार करना होगा.

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!