Home | cooperative | राज्य | स्टेट बैंक ऑफ इन्डिया के प्रतिनिध मण्डल ने की जिला कलक्टर से मुलाकात 

स्टेट बैंक ऑफ इन्डिया के प्रतिनिध मण्डल ने की जिला कलक्टर से मुलाकात 

 
जालोर 24 सितम्बर। भारतीय स्टेट बैंक जोधपुर अंचल के प्रतिनिधि मण्डल के मुलाकात पर जिला कलेक्टर जालोर नम्रता वृष्णि ने कहा कि जिले का अग्रणी बैंक होने के कारण जालोर जिले में साख प्रवाह को गति देने में स्टेट ऑफ इन्डिया की सराहनीय भूमिका रही है सरकारी योजनाओं, कृषि तथा उद्योग क्षेत्र में अपने ऋण वितरण को गति देकर अपनी विशिष्ट भूमिका का निर्वाह करें।
 उप महाप्रबंधक आशुतोष कुमार ने बताया कि जिले में कृषि तथा उद्योग का संरचात्मक ढाँचा विकसित करने तथा किसान उत्पादक संगठनों को ऋण वितरण हेतु बैंक सतत प्रयत्नशील है उन्होंने इन्दिरा महिला शक्ति प्रोत्साहन योजना, पी.एम.ई. जी. तथा बागवानी, डेयरी, के क्षेत्र में बैंक द्वारा किये जा रहे प्रयासों से जिला कलेक्टर को अवगत कराया। इस अवसर पर जालोर जिले के नियंत्रक धीरेन्द्र जिनगर, सहायक महाप्रबंधक, एस. आर. माली जिला लीड बैंक प्रबंधक, निहाल सिंह, मुख्य प्रबंधक जालोर शाखा तथा वित्तीय साक्षरता सलाह कार परमानन्द भट्ट भी उपस्थित थे।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!