जालोर, 20 सितम्बर,। डिजिटल डेस्क । राजस्थान सहकारी कर्मचारी संघ के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष हनुमानसिंह राजावत ने कहा हैं कि पैक्स कर्मियों के बीच भले ही वैचारिक मतभेद हों लेकिन सबका मुद्दा सिर्फ संगठित हो। सभी अपने दायित्वों का ईमानदारी और सेवाभाव के साथ निर्वहन करें। यही किसी भी संगठित व्यक्तियों की प्रगति का आधार है। श्री राजावत ने कहा की भविष्य में ब्लॉक लेवल से प्रदेश लेवल तक संगठन को मजबूती प्रदान कर पैक्स/लेम्प्स कर्मियों की समस्या समाधान के लिए प्रयास अनवरत जारी रख कर कर्मियां की वाजिब मांगो एवं हक के लिए सदैव तत्पर रहूँगा ।
श्री राजावत के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष बननें से बढा जालोर जिले का गौरव
राजस्थान सहकारी कर्मचारी संघ ब्लॉक इकाई आहोर अध्यक्ष सुरेश कुमार चौधरी सहित सहकार कर्मियों ने श्री राजावत का साफा व माला पहनाकर बहुमान करनें के पश्चात ब्लॉक अध्यक्ष सुरेश कुमार ने कहा कि सघ के प्रदेश प्रवक्ता व जिला अध्यक्ष श्री राजावत ने जिले सहित प्रदेश में संगठन के माध्यम से पैक्स/लेम्प्स कर्मियों की हरदम पूरजोर पैरवी और अपने उत्कृष्ट कार्यों के दम पर प्रदेश में कार्यरत पैक्स/लेम्प्स कर्मियों के संगठन राजस्थान सहकारी कर्मचारी संघ के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष बन कर जिले का गौरव बढ़ाया है।
समारोह में यह मौजूद रहे
शाखा प्रबन्धक पुखराज आर्य, ब्लाक अध्यक्ष सुरेश कुमार चौधरी, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष भैरुं सिंह कुमावत, चन्दन सिंह राठौड़ उपाध्यक्ष, नरपत खां शेख ब्लाक महामंत्री, खेतपाल सिंह बालोत, सुरेन्द्र सिंह बालोत, अजीत सिंह सराणा, सांवल सिंह बालोत, प्रहलाद सिंह भाद्राजून, भंवरु खान बावड़ी, सवाराम कवराडा, किशन सिंह राठौड़ कंवराडा, विनोद सिंह राजपुरोहित सुगालिया जोधा, मालाराम भारद्वाज, आदाराम रामा, कपूरा राम घाणा, दिनेश कुमार चुंडा, पुनाराम मीणा रायथल, भलाराम चौधरी पूर्व सरपंच भोंरडा, अमरसिंह राजपुरोहित नोरवा, रुपसिंह राजपुरोहित नोरवा, मेहराब खां आहोर, कैलाश दवे सेवानिवृत व्यवस्थापक, जालोर जिला इकाई कोषाध्यक्ष तेजसिंह राजपुरोहित व पत्रकार प्रकाश वैष्णव आदि मौजूद रहे।


