Home राज्य केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी 9 सितम्बर को गांधव इमरजेंसी लैंडिंग फील्ड का उद्घाटन करेंगे एवं एयरक्राफ्ट ऑपरेशन देखेंगे

केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी 9 सितम्बर को गांधव इमरजेंसी लैंडिंग फील्ड का उद्घाटन करेंगे एवं एयरक्राफ्ट ऑपरेशन देखेंगे

जालोर 7 सितम्बर। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी 9 सितंबर को सत्ता गांधव में इमरजेंसी लैंडिंग फील्ड का उद्घाटन करेंगे और एयरक्राफ्ट ऑपरेशन देखेंगे।
जिला कलक्टर नम्रता वृष्णि ने बताया कि केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी 9 सितंबर को सुबह 9ः00 बजे पालम एयरपोर्ट दिल्ली से रवाना होकर सवेरे 10ः55 बजे इमरजेंसी लैंडिंग फील्ड एनएच 925 ए दक्षिणी बाड़मेर में पहुंचेंगे वहां इमरजेंसी लैंडिंग फील्ड का 11ः00 बजे उद्घाटन करेंगे और एयरक्राफ्ट ऑपरेशन देखेंगे। मंत्री गडकरी 12ः30 बजे वहां से रवाना होकर सवा 1 बजे जैसलमेर एयरपोर्ट पहुंचेंगे।

प्रकाश वैष्णव 25 सालों से पत्रकारिता क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं । सर्वप्रथम साप्ताहिक समाचार पत्र जय सत्यपुर से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कर लोक सूचना एवं क्षेत्र का साथी समाचार पत्र में सेवा दी । उसके बाद पिछले कई सालों से मारवाड़ का मित्र हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र का संचालन निरंतर कर रहें हैं ।

error: Content is protected !!