Home | cooperative | राज्य | सेवानिवृत्ति पर शाखा प्रबंधक को दी गई विदाई

सेवानिवृत्ति पर शाखा प्रबंधक को दी गई विदाई

केन्द्रीय सहकारी बैंक की धुम्बड़िया शाखा में शुक्रवार को सेवानिवृत समारोह का आयोजन किया गया।

WhatsApp Image 2021 07 30 at 21.33.54 300x224जालोर 30 जुलाई 2021। केन्द्रीय सहकारी बैंक की धुम्बड़िया शाखा में शुक्रवार को सेवानिवृत समारोह का आयोजन किया गया। शाखा प्रबंधक मंगलाराम विश्नोई के सेवानिवृत होने के सम्मान में पैक्स कर्मियों की ओर से माला व साफा पहनाकर विदाई दी गई। इस दौरान सेवानिवृत प्रबंधक श्री विश्नोई ने अपने संबोधन में कहा कि उन्हें सांचौर, अरणाय, भीनमाल, चितलवाना शाखाओं में सेवा करने का मौका मिला। लेकिन, धुम्बड़िया शाखा में सेवा करने की ललक उन्हें यहां ले आई। इसके बाद उन्होंने अपनी सराहनीय सेवा बैंकिग को दी। श्री विश्नोई ने कहा कि गरीबों की सेवा के लिए उन्होंने हमेशा सुदूर शाखाओं का चयन किया। इसके बाद विभिन्न शाखाओं में अपनी सेवा देने के पश्चात शुक्रवार को केन्द्रीय सहकारी बैंक की शाखा धुम्बड़िया से वे रिटायड हुए। समारोह के दौरान बैंक के कार्यक्षेत्र की पैक्स के कई वर्तमान और निवर्तमान पैक्स कार्मिक एवं ग्राहक उपस्थित थे। सभी ने उनके कार्यकाल की भूरी भूरी प्रशंसा की। मौके पर बैंकिग सहायक प्रमोद कुमार सुन्देशा, ऋण पर्यवेक्षक डायाराम देवासी, पैक्स व्यवस्थापक किशनाराम विश्नोई, रमेश कुमार सौलंकी, भुराराम चौधरी, वेणीदान चारण, रामदास वैष्णव आदि मौजूद थे।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!