Home | स्‍पेशल | गत साल दिए 201 करोड़, अब 320 करोड़ का लक्ष्य, फिर किसान रहेंगे वंचित !

गत साल दिए 201 करोड़, अब 320 करोड़ का लक्ष्य, फिर किसान रहेंगे वंचित !

  • ग्राम सेवा सहकारी समिति पर व्यवस्थापक कर सकेंगे ऋण वितरण
  • 94 हजार 309 किसानों को मिलेगा खरीफ फसली ऋण
    जालोर 4 जून . सरकार की कर्ज माफी योजना के बाद किसानों के लिए फसली ऋण आफत बना हुआ है। वर्ष 2018 में ऋण माफी का फायदा उठाने के बाद भी ओवरड्यू रह गए किसानों को अभी तक लोन नहीं मिल पा रहा हैं। जालोर जिले में ऐसे 38 हजार ओवरड्यू किसान हैं जिन्हें, पिछले तीन सालों से ऋण नहीं मिल रहा है। साथ ही इस साल खरीफ फसली ऋण के लिए 320 करोड़ का लक्ष्य निर्धारित किया है। सरकार ने दी जालोर सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक के अधीन संचालित ग्राम सेवा सहकारी समितियों के तहत किसानों को फसली ऋण के लिए 320 करोड़ का लक्ष्य देते हुए गाइडलाइन जारी कर दी है।
    जालोर जिले में गत साल के लिए 88 हजार 56 किसानों ने आवेदन किए थे, जबकि सहकारी समितियां 77 हजार 785 किसानों को 201 करोड़ रूपये का लोन वितरण कर पाई थी। ऐसी स्थिति में 11 हजार किसान फसली ऋण से वंचित रह गए थे। अब सहकारी समिति का दावा है कि गत साल के पंजीयन अनुसार सभी किसानों को लोन मिलेगा। इसके लिए प्रक्रिया भी शुरू हो गई है।

2018 के ओवरड्यू पर संकट

वर्ष -2018 में पूर्ववर्ती व वर्तमान सरकार ने लगातार ऋण माफी की घोषणाएं कर किसानों को उलझा दिया। चुनावी साल के बाद से फसली ऋण वितरण योजना पटरी पर नहीं आ पाई है। अब तीन साल बाद भी चुनावी साल में वंचित रहे 38 हजार ओवरड्यू किसानों को ऋण नहीं मिल पा रहा हैं।

फेक्ट फाइल

94 हजार 309 ऋणी किसान
168 ग्राम सेवा सहकारी समितियां है जिले में
320 करोड़ का इस साल ऋण वितरण का लक्ष्य
201 करोड गत साल हुआ था ऋण वितरण

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!