Home | cooperative | राज्य | 1 जून से उपभोक्ताओं को वितरित होगा जून माह का 10 किलो गेहूँ

1 जून से उपभोक्ताओं को वितरित होगा जून माह का 10 किलो गेहूँ

जालोर 31 मई। खाद्य विभाग के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा योजना के नियमित एवं प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत माह जून, 2021 के गेहूं का एक साथ 5 किलो नियमित एवं 5 किलो अतिरिक्त गेहूँ का वितरण 1 जून से किया जायेगा जिससे प्रति व्यक्ति 10 किलो गेहूँ वितरण होगा।
प्रवर्तन निरीक्षक नमिता नारवाल ने बताया कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत 1 जून, 2021 से 5 किलो प्रति व्यक्ति अतिरिक्त गेहूँ का निःशुल्क वितरण किया जायेगा। नियमित एनएफएसए गेहूँ 2 रूपये किलो (एपीएल श्रेणी) एवं 1 रूपये किलो (बीपीएल, स्टेट बीपीएल, अन्त्योदय श्रेणी) के हिसाब से वितरण किया जायेगा। राशन लेने के प्रयोजनार्थ लाभार्थियों एवं उपभोक्ताओं को राशन के गेहूँ लेने के लिए राशनकार्ड एवं आधारकार्ड डेटाबेस में रजिस्टर्ड मोबाइल नम्बर साथ में लाना अनिवार्य होगा। वितरण के दौरान राशन डीलर कोविड उचित व्यवहार एवं एसओपी की पालना सुनिश्चित करेंगे।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!