Home जोधपुर जोधपुर के सेतरावा में तहसील तथा बोरून्दा एवं गुड़ा विश्नोईयां में उप तहसील को मंजूरी

जोधपुर के सेतरावा में तहसील तथा बोरून्दा एवं गुड़ा विश्नोईयां में उप तहसील को मंजूरी

जयपुर, 28 मई। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने जोधपुर जिले की सेतरावा उप तहसील को तहसील में क्रमोन्नत करने तथा बोरून्दा एवं गुडा विश्नोईयां में नवीन उप तहसील बनाए जाने कोे मंजूरी दी है।
नव क्रमोन्नत तहसील सेतरावा में 3 भू-अभिलेख निरीक्षक वृत्त, 12 पटवार मण्डल एवं 55 राजस्व ग्राम शामिल होेंगे। नवीन उप तहसील बोरून्दा में 2 भू-अभिलेख निरीक्षक वृत्त, 8 पटवार मण्डल एवं 15 राजस्व ग्राम तथा नई उप तहसील गुडा विश्नोईयां में एक भू-अभिलेख निरीक्षक वृत्त, 5 पटवार मण्डल एवं 27 राजस्व ग्राम शामिल होेंगे। मुख्यमंत्री के इस निर्णय से लोगों को स्थानीय स्तर पर ही राजस्व कार्यों के निष्पादन में आसानी होगी।
श्री गहलोत ने वर्ष 2021-22 के बजट सत्र के दौरान प्रदेश में विभिन्न नए तहसील एवं उप तहसील कार्यालय खोलने तथा कई उप तहसीलों क्रमोन्नत करने की घोषणाएं की थीं। इन घोषणाओं के दृष्टिगत मुख्यमंत्री ने जोधपुर जिले के लिए यह स्वीकृति दी है।

प्रकाश वैष्णव 25 सालों से पत्रकारिता क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं । सर्वप्रथम साप्ताहिक समाचार पत्र जय सत्यपुर से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कर लोक सूचना एवं क्षेत्र का साथी समाचार पत्र में सेवा दी । उसके बाद पिछले कई सालों से मारवाड़ का मित्र हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र का संचालन निरंतर कर रहें हैं ।

error: Content is protected !!