Home राज्य कलक्टर ने सांचौर में कोविड सेंटर का निरीक्षण किया

कलक्टर ने सांचौर में कोविड सेंटर का निरीक्षण किया

जालोर 14 मई। जिला कलक्टर नम्रता वृष्णि ने शुक्रवार को सांचौर में कोविड सेंटर का निरीक्षण किया और व्यवस्थाए जांची। कलक्टर ने सांचौर में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में कोविड सेंटर का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों से मरीजों को दिये जाने वाले उपचार, ऑक्सीजन की आपूर्ति, स्टाफ की स्थिति की जानकारी लेते हुए मरीजों को दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में भी जानकारी ली उन्होंने कोविड सेंटर से सम्बन्धित अधिकारियों से सभी आवश्यक व्यवस्थाऐं करने की बात कही। उन्होंने आमजन को अधिकतम राहत पहुंचाने की बात कही। इस दौरान उन्होंने वहां उपस्थित लोगों से कोरोना गाइडलाइन की पालना करने, मास्क पहनने एवं सोशल डिस्टेंसिंग की पालना करने को भी कहा। इस अवसर पर उपखण्ड अधिकारी भूपेन्द्र यादव, बीसीएमओ ओेमप्रकाश सुथार,तहसीलदार देशलराम व मेडिकल ऑफिसर मनोज विश्नोई सहित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

प्रकाश वैष्णव 25 सालों से पत्रकारिता क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं । सर्वप्रथम साप्ताहिक समाचार पत्र जय सत्यपुर से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कर लोक सूचना एवं क्षेत्र का साथी समाचार पत्र में सेवा दी । उसके बाद पिछले कई सालों से मारवाड़ का मित्र हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र का संचालन निरंतर कर रहें हैं ।

error: Content is protected !!