सार
ग्रामीण निवास व सूचना के अभाव में हायर पेंशन (Higher Pension) से वंचित सेवानिवृत्त पैक्स कर्मी सुरेश चंद्र शर्मा की याचिका पर राजस्थान हाईकोर्ट (High Court) ने प्रत्यर्थियों को नोटिस जारी कर छह सप्ताह में जवाब मांगा है।
विस्तार 
जोधपुर | Court Desk Report) | 23 नवंबर|उम्र के इस पड़ाव पर जहां एक सेवानिवृत्त (Retired) कर्मचारी (Employee) को सुकून की जिंदगी बसर करनी चाहिए, वहां सिस्टम (System) की अनदेखी ने उसे न्याय की चौखट पर ला खड़ा किया है। मामला बीकानेर सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड (Bikaner Central Co-operative Bank Limited) से सेवानिवृत्त व्यवस्थापक (Manager) सुरेश चंद्र शर्मा का है, जिन्हें सिर्फ इसलिए हायर पेंशन (Higher Pension) के लाभ से हाथ धोना पड़ा क्योंकि वे शहर की चकाचौंध से दूर एक ग्रामीण (Rural) इलाके में रहते हैं।
अब राजस्थान हाईकोर्ट ( High Court) ने उनकी पीड़ा को समझते हुए संबंधित पक्षों से छह सप्ताह में जवाब मांगा है।इस घटनाक्रम की शुरुआत तब हुई जब सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने ‘ईपीएफओ बनाम सुनील कुमार’ के ऐतिहासिक फैसले में वंचित कर्मचारियों को हायर पेंशन (Higher Pension) का विकल्प (Option) चुनने का एक और मौका देने का आदेश दिया। पीएफ (PF) कार्यालय ने पोर्टल (Portal) पर ऑनलाइन विंडो (Online Window) तो खोल दी, लेकिन यह मान लिया कि गांव की पगडंडियों पर रहने वाले हर बुजुर्ग की पहुंच इंटरनेट (Internet) और पोर्टल (Portal) तक है। वर्ष 2021 में रिटायर (Retire) हो चुके सुरेश चंद्र शर्मा को न तो उनके पुराने बैंक (Bank) ने कोई चिट्ठी लिखी और न ही पीएफ (PF) विभाग ने सूचित कर इस अवसर की जानकारी दी।
अधिवक्ता (Advocate) अशोक कुमार चौधरी के जरिए हाईकोर्ट (High Court) पहुंचे शर्मा की दलीलों पर न्यायाधीश (Judge) कुलदीप माथुर ने संज्ञान लिया। अदालत में केंद्र सरकार व अन्य चार प्रत्यर्थियों के वकील नितेश सुथार ने नोटिस (Notice) स्वीकार किया, जबकि पांचवें प्रत्यर्थी को छह सप्ताह में जवाब देने के लिए नोटिस (Notice) जारी किया गया है। यह मामला सिर्फ एक व्यक्ति की पेंशन (Pension) का नहीं, बल्कि उस व्यवस्था पर सवाल है जो डिजिटल (Digital) घोषणाओं के शोर में ग्रामीण बुजुर्गों के हक की अनदेखी कर देती है।
ऑनलाइन पोर्टल के भरोसे बैठा रहा पीएफ (PF) विभाग, नियोक्ता (Employer) बैंक (Bank) ने भी नहीं निभाई जिम्मेदारी
सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) के स्पष्ट दिशा-निर्देशों के बावजूद जमीनी स्तर पर कर्मचारियों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। सुरेश चंद्र शर्मा के मामले में यह तथ्य सामने आया है कि पीएफ (PF) कार्यालय ने केवल ऑनलाइन पोर्टल (Online Portal) पर विकल्प विंडो (Option Window) खोलकर अपने कर्तव्य की इतिश्री कर ली। वर्ष 2021 में सेवानिवृत्त (Retired) हुए और अप्रैल 2024 में पीपीओ (PPO – Pension Payment Order) प्राप्त करने वाले इस कर्मचारी को न तो नियोक्ता (Employer) ‘बीकानेर सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड’ ने व्यक्तिगत रूप से सूचित किया और न ही स्थानीय स्तर पर इसका व्यापक प्रचार-प्रसार (Wide Circulation) किया गया। ग्रामीण क्षेत्र में निवास करने के कारण पोर्टल (Portal) की जानकारी के अभाव में प्रार्थी समय सीमा के भीतर आवेदन नहीं कर सका। यह स्थिति दर्शाती है कि बिना समुचित संवाद के सरकारी और न्यायिक राहतें पात्र व्यक्तियों तक नहीं पहुंच पातीं।


