Home राज्य राजस्थान राज्य के केंद्रीय सहकारी बैंकों के निदेशकों और सीईओ की नियुक्ति के संबंध में संशोधित सूचना भेजने के निर्देश

राज्य के केंद्रीय सहकारी बैंकों के निदेशकों और सीईओ की नियुक्ति के संबंध में संशोधित सूचना भेजने के निर्देश

सार

राजस्थान स्टेट को-ऑपरेटिव बैंक ने सभी DCCB के प्रबंध निदेशकों को पत्र जारी कर, RBI के ‘फिट एंड प्रॉपर’ मानदंडों के तहत निदेशकों और CEOs की नियुक्ति की सूचना मांगी है।

विस्तार

​जयपुर | प्रदेश डेस्क, 8 सितंबर |भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा निर्धारित ‘उचित और योग्य’ (Fit and Proper) मानदंडों के अनुसार, राज्य सहकारी बैंकों तथा जिला केंद्रीय सहकारी बैंकों के निदेशकों और मुख्य कार्यकारी अधिकारियों (CEO) की नियुक्ति से संबंधित सूचना को लेकर, राजस्थान स्टेट को-ऑपरेटिव बैंक के आयोजना एवं विकास विभाग द्वारा राज्य के समस्त केंद्रीय सहकारी बैंकों के प्रबंध निदेशकों को एक महत्वपूर्ण पत्र जारी किया गया है।

जारी किए गए पत्र के अनुसार, केंद्रीय सहकारी बैंकों के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों एवं संचालक मंडल की स्थिति की जो सूचना नाबार्ड (NABARD) को 31 जुलाई 2026 तक प्रेषित की गई थी, उसकी प्रति संलग्न कर भेजी गई है। यदि 31 अगस्त 2026 तक बैंक की सूचना में किसी भी प्रकार का कोई संशोधन हुआ है, तो संबंधित बैंक को अत्यावश्यक रूप से आगामी 8 सितंबर 2026 तक संशोधित सूचना ईमेल के माध्यम से भिजवाने के निर्देश दिए गए हैं।

यदि बैंक की सूचना में किसी प्रकार का संशोधन नहीं है, तो उस स्थिति में ‘निल’ (Nil) सूचना प्रेषित करने को कहा गया है।​इसके अतिरिक्त, बैंकों से यह भी सुनिश्चित करने को कहा गया है कि नाबार्ड के गत 3 जुलाई 2024 के नवीन पत्र (जिसमें भारतीय रिजर्व बैंक की अनुमति चाही गई है) की अनुपालना की गई है अथवा नहीं; इस बात से भी अवगत कराया जाए।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!