Home | cooperative | बाड़मेर | बाड़मेर सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक ने दिवंगत किसान की पत्नी को सौंपा 10 लाख रुपए का चेक

बाड़मेर सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक ने दिवंगत किसान की पत्नी को सौंपा 10 लाख रुपए का चेक

सार 

Barmer : CCB कृषि उपज मंडी शाखा में सोमवार को दिवंगत किसान हनुमान राम के परिवार को राज्य सरकार की व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा योजना के तहत बीमा क्लेम चेक सौंपा गया।

FB63 scaled

विस्तार 

बाड़मेर । 11 मई । डिजिटल डेस्क । दी बाड़मेर सेन्ट्रल को-ऑपरेटिव बैंक की कृषि उपज मंडी स्थित शाखा में सोमवार को राज्य सरकार की व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा योजना के तहत दिवंगत ऋणी किसान हनुमान राम के परिवार को आर्थिक संबल प्रदान करते हुए 10 लाख रुपए की क्लेम राशि का चेक उनके वारिस को सुपुर्द किया गया। शाखा प्रबंधक मोतीलाल सुथार ने जानकारी देते हुए बताया कि डूगेरों का तला ग्राम सेवा सहकारी समिति के सदस्य हनुमान राम पुत्र लिखमाराम की वर्ष 2025 में एक सड़क दुर्घटना में दुखद मृत्यु हो गई थी। नियमानुसार बीमा क्लेम की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद विभाग द्वारा 10 लाख रुपए की राशि उनकी पत्नी श्रीमती दली देवी के नाम से स्वीकृत की गई। सोमवार को बैंक परिसर में दिवंगत की पत्नी को यह चेक सौंपा गया। इस अवसर पर शाखा प्रबंधक मोतीलाल सुथार के साथ बैंकिंग सहायक गौरव पारीक, व्यवस्थापक हनुमान राम, सबल सिंह, काछबदान, करनाराम चौधरी और बाबु सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!