Home जयपुर भ्रष्टाचार पर ज़ीरो टॉलरेंस और बायोमीट्रिक उपस्थिति अनिवार्य, शासन सचिव ने ली सहकारिता विभाग की मासिक समीक्षा बैठक

भ्रष्टाचार पर ज़ीरो टॉलरेंस और बायोमीट्रिक उपस्थिति अनिवार्य, शासन सचिव ने ली सहकारिता विभाग की मासिक समीक्षा बैठक

सार 

Jaipur : सहकारिता विभाग शासन सचिव डॉ. समित शर्मा ने गोदाम निर्माण में गुणवत्ता, 31 मई तक नवीन पैक्स गठन और शत-प्रतिशत ऑनलाइन कामकाज के निर्देश दिए। उन्होंने भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस और बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्यता पर जोर दिया

240382 HomePage d3a513a3 501c 480c a194 fa1ecc6bcd5e

विस्तार 

जयपुर, 6 मई। शासन सचिवालय में वीसी के माध्यम से सहकारिता विभाग के खण्डीय एवं इकाई अधिकारियों की मासिक समीक्षा बैठक सहकारिता विभाग शासन सचिव एवं रजिस्ट्रार डॉ. समित शर्मा ने ली। उन्होंने स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और सहकारिता मंत्री गौतम कुमार दक की मंशा के अनुरूप विभाग में भ्रष्टाचार मुक्त कार्यप्रणाली होनी चाहिए और किसी भी प्रकार की अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी अधिकारी-कर्मचारी समय पर कार्यालय आएं और अनिवार्य रूप से बायोमीट्रिक अटेंडेंस सिस्टम का उपयोग करें।

इसके अलावा, डॉ. शर्मा ने विश्व की वृहत् अन्न भण्डारण योजना के तहत निर्माणाधीन 500, 250 और 100 मीट्रिक टन क्षमता के गोदामों के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लंबित भूमि आवंटन प्रकरणों का तुरंत निस्तारण किया जाए ताकि निर्माण समय पर पूरा हो सके। शासन सचिव के अनुसार, इन गोदामों के सदुपयोग से सहकारी समितियों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

साथ ही उन्होंने कस्टम हायरिंग सेंटर्स पर कृषि उपकरणों की खरीद ग्रामीणों की आवश्यकतानुसार जनसहभागिता से करने की बात कही। बैठक में राजफेड के प्रबंध निदेशक सौरभ स्वामी सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। जबकि, सभी अतिरिक्त रजिस्ट्रार (खण्ड), जिला उप रजिस्ट्रार, क्षेत्रीय अंकेक्षण अधिकारी, विशेष लेखा परीक्षक एवं निरीक्षक वीसी के माध्यम से बैठक में शामिल हुए।

240382 Image bc8fb8ba 2354 41ae 8b7c 33945f2b79da

नवीन पैक्स गठन और कम्प्यूटराइजेशन

पैक्सविहीन ग्राम पंचायतों की समीक्षा करते हुए उन्होंने लक्ष्य निर्धारित किया कि 31 मई तक नए पैक्स की स्वीकृति और 20 जून तक उनका पंजीयन अनिवार्य रूप से हो जाना चाहिए। उन्होंने समितियों के कामकाज में पारदर्शिता लाने के लिए पैक्स कम्प्यूटराइजेशन के कार्य को गति देने के निर्देश दिए ताकि सभी वित्तीय लेनदेन ऑनलाइन हो सकें।

राजस्थान की राष्ट्रीय स्तर पर उपलब्धि

बैठक के दौरान शासन सचिव ने बताया कि राजस्थान अन्न भण्डारण योजना, नवीन एम-पैक्स गठन और भारतीय बीज सहकारी समिति की सदस्यता में देश के शीर्ष राज्यों में शामिल है। उन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जिलों की सराहना की और पिछड़ रहे जिलों को सुधार की नसीहत दी।

ऑडिट समय पर करवाने के निर्देश

डॉ. शर्मा ने निष्क्रिय समितियों को सक्रिय करने, डेयरी समितियों के खाते सहकारी बैंकों में खोलने, माइक्रो एटीएम का उपयोग बढ़ाने और समितियों की ऑडिट समय पर करवाने के निर्देश भी दिए। उन्होंने स्वच्छ सहकार, समृद्ध सहकार अभियान को गंभीरता से लेने और जन शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने पर बल दिया।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!