Home | cooperative | जालोर | जालोर केंद्रीय सहकारी बैंक को मिला बकाया कर्ज माफी का क्लेम; 266.69 लाख की राशि खाते में स्थानांतरित

जालोर केंद्रीय सहकारी बैंक को मिला बकाया कर्ज माफी का क्लेम; 266.69 लाख की राशि खाते में स्थानांतरित

सार 

Jalore : केंद्रीय सहकारी बैंक को वर्ष 2018 और 2019 की ऋण माफी योजनाओं के लंबित 266.69 लाख का भुगतान किया गया है। राज्य सरकार ने यह राशि सीधे बैंक के खाते में स्थानांतरित की है…

WhatsApp Image 2025 01 23 at 18.27.51 1e507c06

विस्तार 

जालोर । डिजिटल डेस्क | 29 अप्रैल | राजस्थान फसली ऋण माफी योजना 2018 और राजस्थान कृषक ऋण माफी योजना 2019 के तहत जालोर केंद्रीय सहकारी बैंक (JCCB) की लंबित चल रही मूल क्लेम राशि का भुगतान कर दिया गया है । राजस्थान स्टेट को-ऑपरेटिव बैंक (अपैक्स बैंक) द्वारा जारी एडवाईस के अनुसार, जालोर केंद्रीय सहकारी बैंक की बकाया 266.69 लाख रुपये की राशि 21 अप्रैल 2026 को सीधे बैंक के चालू खाते में स्थानांतरित कर दी गई है । यह भुगतान राज्य सरकार द्वारा ट्रेजरी के माध्यम से सीधे अपैक्स बैंक में संधारित जालौर केंद्रीय सहकारी बैंक के खाते में जमा किया गया है । इस संबंध में उप महाप्रबन्धक (परिचालन) ने जालोर केंद्रीय सहकारी बैंक के प्रबन्ध निदेशक को पत्र भेजकर आवश्यक कार्यवाही के लिए सूचित किया है ।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!