Home | cooperative | जयपुर | सहकारिता विभाग : APO चल रहे 4 अधिकारियों को मिली नई पोस्टिंग

सहकारिता विभाग : APO चल रहे 4 अधिकारियों को मिली नई पोस्टिंग

सार 

Jaipur : सहकारिता विभाग ने चार अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। नवीन शर्मा को जयपुर, जबकि ललित मीणा, गौरव सैन और हरिराम चौधरी को क्रमशः प्रतापगढ़, भीलवाड़ा और दौसा में पदस्थापित किया है…

02 1403 e1709454234395

विस्तार 

जयपुर । डिजिटल डेस्क | 26 अप्रैल | सहकारिता विभाग में पदस्थापन की प्रतीक्षा कर रहे राजस्थान सहकारिता सेवा के चार अधिकारियों को तुरंत प्रभाव से राज्यहित में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं । इसके लिए सहकारिता विभाग संयुक्त शासन सचिव प्रहलाद सहाय नागा ने एक आदेश जारी कर अधिकारियों के पदस्थापन के निर्देश दिए हैं । जिसके अनुसार, सहकारिता सेवा के संयुक्त रजिस्ट्रार स्तर के अधिकारी नवीन शर्मा को तकनीकी सहायक, रजिस्ट्रार सहकारी समितियां जयपुर के पद पर तैनात किया गया है। इसी तरह सहकारिता सेवा के सहायक रजिस्ट्रार स्तर के अधिकारी ललित मीणा को विशेष लेखा परीक्षक सहकारी समितियां प्रतापगढ़ के रिक्त पद पर पदस्थापित किया गया है । साथ ही, गौरव सैन को विशेष लेखा परीक्षक सहकारी समितियां भीलवाड़ा और हरिराम चौधरी को विशेष लेखा परीक्षक सहकारी समितियां दौसा के रिक्त पद पर तैनात किया है ।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!